Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'साहब गलती हो गई, इस बार माफ कर दो':अब कभी नहीं करूंगा; वाराणसी में 13 साल की बच्ची से रेप करने वाला थाने में रोया

    19 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में 13 साल की बच्ची से रेप करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस उसे थाने लेकर आई, तो वह रोने लगा। हाथ जोड़ कर कहने लगा- साहब, गलती हो गई। इस बार माफ कर दीजिए। आगे से कभी गलती नहीं होगी। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। दरअसल, रविवार रात घरवालों ने थाने में बेटी से रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रात में ही आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना चौक थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला बेनियाबाग मलिन बस्ती के पास सामुदायिक सुलभ शौचालय है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे लड़की उसी शौचालय में गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद युवक दुलारे अंसारी उसे अंदर खींच ले गया और उससे रेप किया। इसके बाद दुलारे लड़की को वहीं छोड़कर भाग गया था। बाद में लड़की ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और दुलारे अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाने में बोला- माफ कर दो, गलती हो गई एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया- घरवालों की शिकायत पर मुकदमा लिखकर लड़की का मेडिकल कराया गया। घटनास्थल की जांच के बाद साइंटिफिक टीम भी बुलाई गई थी। इसके बाद दबिश देकर दुलारे अंसारी (30) को बेनियाबाग इलाके से पकड़ा गया। युवक थाने लाने पर रोने लगा। उसने हाथ जोड़कर कहा- साहब इस बार माफ कर दीजिए। आज से सभी लड़कियों को बहन मानूंगा। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। एसीपी ने बताया- 2 दिन में इस मामले में जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दायर की जाएगी। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आवेदन दिया जाएगा। जिससे लड़की को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। --------------------------- ये भी पढ़ें- कांग्रेस ऑफिस में मारपीट पर इमरान बोले-कार्यकर्ता गलती करते हैं:सपा से गठबंधन आत्मसमर्पण जैसा नहीं होगा; यूपी में सम्मानजनक सीटों पर लड़ेंगे यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने पद संभालते ही 2027 चुनाव की रणनीति और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अपनी राय साफ कर दी। सीटों के बंटवारे पर इमरान मसूद ने कहा कि गठबंधन आत्मसमर्पण जैसा नहीं होगा। पूरा इंटरव्यू पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयंत का अखिलेश को जवाब- मैं चवन्नी नहीं:24 घंटे व्यंग्य करोगे, तो साथ कौन खड़ा होगा? आगरा में शक्ति प्रदर्शन किया
    Next Article
    लेडी प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 21 लाख ठगे:गोंडा में 3 दिन में FD तुड़वाकर निकलवाई रकम, पति नामी कंपनी में लीगल एडवाइजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment