Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साहब, कोई मेरी शादी नहीं होने दे रहा है:बाराबंकी में बार-बार झूठी बातें बोलकर रिश्ता तुड़वा देता है, युवती ने SP से लगाई गुहार

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में एक युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि कोई अज्ञात व्यक्ति लगातार उसकी शादी तुड़वाने और उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। युवती का आरोप है कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके होने वाले ससुराल पक्ष को गुमराह किया जा रहा है और उसके चरित्र को लेकर झूठी बातें फैलाई जा रही हैं। पीड़िता ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी उसका एक रिश्ता तय हुआ था, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गलत अफवाहें फैलाकर तुड़वा दिया था। अब दोबारा विवाह तय होने के बाद फिर से उसी तरह की हरकतें शुरू हो गई हैं। युवती का आरोप है कि कॉल करने वाला व्यक्ति न केवल ससुराल पक्ष को भड़का रहा है, बल्कि उसके परिजनों को भी फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इस वजह से पूरा परिवार तनाव में है। युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, “साहब, कोई मेरी शादी नहीं होने दे रहा है। बार-बार झूठी बातें बोलकर रिश्ता तुड़वा देता है।” उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाने को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात नंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कॉल डिटेल तथा मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट-लखनऊ बस सेवा शुरू करने की मांग तेज:परिवहन मंत्री से मिले समाजसेवी, 35 गांवों को मिलेगी राहत, सर्वे आज से
    Next Article
    मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद कानपुर देहात दौरे पर:जिला प्रशासनिक समन्वय समिति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment