Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साहिबाबाद हादसे के बाद आज भी कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द:फिरोजाबाद में ट्रैक बहाली और विकास कार्यों से रेल संचालन प्रभावित

    17 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है। ट्रैक बहाली का काम जारी रहने के कारण शुक्रवार को भी कई पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा पश्चिम रेलवे और आसनसोल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है। प्रयागराज मंडल की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि सोमवार रात साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे के बाद टूंडला-दिल्ली रेलखंड पर रेल संचालन प्रभावित हो गया। ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य लगातार जारी है, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन बाधित है। आज ये पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी निरस्त रेलवे के अनुसार, ट्रैक बहाली कार्य के चलते शुक्रवार को नई दिल्ली-कोसीकलां पैसेंजर, पलवल-आगरा कैंट पैसेंजर और गाजियाबाद-टूंडला पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के निरस्त होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विकास कार्यों से भी कई ट्रेनें प्रभावित मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि आसनसोल मंडल के सुगमा स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य तथा पश्चिम रेलवे के आलियाबाडा-हापा-जामनगर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण भी कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इन कार्यों के चलते कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल (24 सितंबर) और आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल (26 सितंबर) निरस्त रहेंगी। वहीं सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी रेलवे के अनुसार, ओखा-बनारस एक्सप्रेस 30 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 35 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस 31 जुलाई को 4 घंटे और 7 अगस्त को 8 घंटे की देरी से चलेगी। यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 26 जुलाई तक बंद रहेगा रेलवे फाटक-35 बी:ट्रैक मरम्मत के चलते वाहनों की एंट्री पर रोक, वैकल्पिक मार्ग से करें सफर
    Next Article
    '100 मुकदमे दर्ज कराकर जेल में मेरी हत्या कराएंगे':भाजपा पार्षद बोले- भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर महापौर ने रचा षड़यंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment