Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहजन का बीज 2.5 हजार रुपए किलो:जीतेंद्र श्रीवास्तव बोले-17 साल से हजारों पौधे लगाए, 'सेव अर्थ' अभियान जारी

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के मलवा स्थित कृष्णा सीड बैंक की ओर से रविवार को सहजन यानी मुनगा और मोरिंगा की खेती को लेकर जानकारी दी गई। जिला पंचायत सभागार में दोपहर 2 बजे हुई प्रेस वार्ता में सहजन की PKM-1 वैरायटी और इसके फायदों के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी देशों में सहजन को 'न्यूट्रिशन डायनामाइट' भी कहा जाता है। जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सहजन की पत्तियों में विटामिन ए, बी, सी, खनिज तत्व और प्रोटीन पाए जाते हैं। उनके अनुसार, बच्चों को रोजाना 25 ग्राम सहजन की पत्तियों का चूर्ण देने से पोषण संबंधी कई जरूरतें पूरी करने में मदद मिल सकती है। 17 साल से चल रहा 'सेव अर्थ, बाय प्लांट' अभियान जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 'सेव अर्थ, बाय प्लांट' अभियान पिछले 17 साल से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सुल्तानपुर और आसपास के जिलों में हजारों पौधे लगाए जाने का दावा किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों और समाजसेवियों के साथ हुई बैठक के बाद छात्र-छात्राओं के हित में भी कुछ कदम उठाने का फैसला लिया गया है। उनका कहना है कि बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। अस्पतालों में छात्रों के लिए अलग काउंटर की मांग प्रेस वार्ता में छात्र-छात्राओं के लिए अस्पतालों में प्राथमिकता की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई गई। श्रीवास्तव ने कहा कि अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और महिलाओं के लिए अलग काउंटर या प्राथमिकता की व्यवस्था रहती है। इसी तर्ज पर छात्रों के लिए भी ओपीडी और पर्ची या दवा काउंटर पर प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर के कई निजी डॉक्टर भी छात्रों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव का नाम लेते हुए कहा कि वह छात्रों से परामर्श शुल्क नहीं लेते हैं। 9 महीने बाद फूल-फल, 2,500 रुपए किलो है बीज की कीमत कार्यक्रम में PKM-1 वैरायटी की खेती की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इस किस्म का पौधा लगाने के करीब 9 महीने बाद फूल और फल देना शुरू कर देता है। इसके बीज की कीमत करीब 2,500 रुपए प्रति किलो बताई गई है, यानी एक क्विंटल बीज की कीमत 2.50 लाख रुपए तक होती है। इसकी पैकिंग को लेकर भी अलग तरीका बताया गया। कृष्णा सीड बैंक के अनुसार, PKM-1 के बीजों की पैकिंग '5 पांडव-5 बीज' के रूप में की जाती है। प्रेस वार्ता में सहजन की खेती को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण और बच्चों के पोषण पर भी जोर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ बंद में युवाओं की आवाज वाली वीडियो Restrict:राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने समीक्षा कर प्रतिबंध हटाने की रखी मांग
    Next Article
    कानपुर के 29 केंद्रों पर पालिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा:दो पालियों में 11831 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पेपर रहा आसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment