Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के 29 केंद्रों पर पालिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा:दो पालियों में 11831 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पेपर रहा आसान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में रविवार को उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा का आयोजन किया गया। पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 11,831 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा शहर के 29 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को कई स्तर की चेकिंग और तलाशी के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही। प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई और प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की जांच की गई। आसान रहा पेपर, हाई जा सकती है मेरिट पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकलीं रजनी दीक्षित ने बताया कि पेपर अच्छा और आसान था। समय के भीतर सवाल हल किए जा सकते थे। वहीं, रजत ने बताया कि ओवरऑल पेपर आसान रहा और ज्यादातर बेसिक सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों के मुताबिक प्रश्नपत्र अधिकांशतः पाठ्यक्रम के अनुरूप था। पेपर आसान होने के कारण मेरिट हाई जाने की संभावना भी जताई गई। परीक्षा खत्म होने तक परिजन करते रहे इंतजार परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी नजर आई। केंद्रों के बाहर उनके साथ पहुंचे परिजन परीक्षा खत्म होने तक इंतजार करते रहे। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोपहर में केंद्रों पर फिर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। प्रवेश से पहले दोबारा चेकिंग की गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहजन का बीज 2.5 हजार रुपए किलो:जीतेंद्र श्रीवास्तव बोले-17 साल से हजारों पौधे लगाए, 'सेव अर्थ' अभियान जारी
    Next Article
    डिप्टी सीएम ने परिवार के साथ देखी फिल्म हनुमान अंश:बोले- बाबा नीब करौरी के सेवा, भक्ति के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की अच्छी कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment