Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ बंद में युवाओं की आवाज वाली वीडियो Restrict:राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने समीक्षा कर प्रतिबंध हटाने की रखी मांग

    1 hour ago

    1

    0

    2 सितंबर को मेरठ बंद के दौरान जनता की समस्याओं, अधिकारों और युवाओं की आवाज को लेकर दिए गए बयान की वीडियो को इंस्टाग्राम पर भारत में Restrict किए जाने को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम से वीडियो को Restrict किए जाने की स्पष्ट वजह बताने और दोबारा समीक्षा कर प्रतिबंध हटाने की मांग की है। सुदीप जैन के मुताबिक, उन्होंने 6 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 सितंबर के मेरठ बंद से संबंधित वीडियो पोस्ट की थी। पोस्ट किए जाने के बाद इंस्टाग्राम पर “Your post is unavailable in India” का संदेश दिखाई दिया। इसमें भारत के कानूनी प्रावधानों के तहत सामग्री तक पहुंच प्रतिबंधित किए जाने की जानकारी दी गई। सुदीप जैन ने कहा कि मेरठ बंद के दौरान उन्होंने युवाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि भारत की आबादी में बड़ी संख्या युवा वर्ग की है और युवा देश की ताकत व भविष्य हैं। जब युवा अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाता है तो उसकी बात सुनने के बजाय उसे पाकिस्तानी और खालिस्तानी जैसे शब्दों से संबोधित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो में युवाओं की आवाज को लेकर संदेश दिया गया था कि “कलयुग के अभिमन्यु हैं ये, सारे चक्रव्यूह तोड़ेंगे।” उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से उठाई गई जनता की आवाज को सोशल मीडिया पर Restrict किया जाना गंभीर विषय है। सुदीप जैन ने कहा कि सोशल मीडिया आम लोगों और युवाओं की बात समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। यदि किसी सामग्री पर कानूनी आपत्ति है तो इसकी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति, सवाल और जनता की आवाज के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्यूटी से लौट रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; बरेली में इलाज के बाद पीलीभीत लाए, देर रात तोड़ा दम
    Next Article
    सहजन का बीज 2.5 हजार रुपए किलो:जीतेंद्र श्रीवास्तव बोले-17 साल से हजारों पौधे लगाए, 'सेव अर्थ' अभियान जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment