Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहकारिता से किसानों को 6% ब्याज पर लोन:मेरठ के प्रगतिशील किसानों का सम्मान, सहकारिता बैंक की उपलब्धियां भी गिनाईं

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। सहकारिता क्षेत्र में लघु और सीमांत किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी बुधवार को मेरठ के किसानों को डिजिटल माध्यम से दी गई। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का मेरठ में भी सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया और जिला सहकारी बैंक मेरठ की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की गई। छोटे और सीमांत किसानों को कम ब्याज पर मदद कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक मेरठ और बागपत के चेयरमैन विमल शर्मा ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को अधिक से अधिक जोड़कर उन्हें कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 6 प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा से लघु और सीमांत किसानों को कृषि एवं अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक मदद मिलने की बात कही गई। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के किसानों को संबोधित किया। मेरठ में किसानों और सहकारिता से जुड़े लोगों ने डिजिटल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रगतिशील किसानों को उनके कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सरकार की ओर से शुरू की जा रही भारत टैक्सी सेवा की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि सहकारिता से जुड़ी इस पहल के माध्यम से टैक्सी संचालन से जुड़े लोगों को रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास है। इसे ओला और उबर जैसी सेवाओं की तर्ज पर संचालित किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक मेरठ की उपलब्धियों को भी गिनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों तक ऋण और अन्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ उन्हें संस्थागत वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन निर्मल शर्मा समेत सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अधिकारी, प्रतिनिधि, किसान और अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दिनेश खटीक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, विशिष्ट अतिथि डीएम डॉ वीके सिंह, सीडीओ नुपुर गोयल, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल बैंक संचालक मदनपान सिंह, उदयवीर, हरवीर गन्ना समिति अध्यक्ष विनोद भाटी, बिजेंद्र प्रमुख के साथ बीपैक्स अध्यक्ष नवीन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एग्रो डीलर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित:11 सदस्यीय टीम को मिली जिम्मेदारियां, कृषि सामग्री कारोबारियों के हितों पर चर्चा
    Next Article
    प्रयागराज में छात्रसंघ बहाली को लेकर पोस्टर वार:लक्ष्मी-म्योहॉल चौराहे पर लगाए पोस्टर, पूछा- यूपी में छात्रसंघ चुनाव कब बहाल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment