Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर डीएम ने ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया:सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का जायजा लिया

    3 hours ago

    1

    0

    भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत बुधवार को सहारनपुर के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय के सील्ड ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करना था। निरीक्षण में गोदाम की भौतिक स्थिति, सील की अखंडता, साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का विस्तृत जायजा लिया। यह भी सुनिश्चित किया गया कि गोदाम में रखी मशीनों का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहा है। निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि गोदाम पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि मतदान में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो। उन्होंने बताया कि मशीनों की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने तथा भविष्य के चुनावों की शुचिता पर कोई प्रश्नचिह्न न लगे, इसके लिए प्रत्येक माह गोदाम का नियमित भौतिक निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। बंसल ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का निरंतर और कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में विवाहिता का शव फांसी पर मिला:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    लूट के मामले में युवक ने पुलिस को गुमराह किया:कानपुर 8 लाख की लूट, 8 दिन तक पीड़ित मारपीट बताता रहा; अब मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment