Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लूट के मामले में युवक ने पुलिस को गुमराह किया:कानपुर 8 लाख की लूट, 8 दिन तक पीड़ित मारपीट बताता रहा; अब मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई लूट की घटना में 8 दिन बाद नया मोड़ आया है। पीड़ित की तहरीर पर अब चकेरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को गुमराह करते हुए इसे सिर्फ मारपीट बताया था। नौबस्ता के रहने वाले मोहम्मद वासिद ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी की दोपहर वह यशोदा नगर निवासी अपने साथी अरशद खान के साथ मॉल रोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग के आईडीबीआई बैंक गए थे। बैंक से 8 लाख रुपए लेकर वे श्याम नगर होते हुए जाजमऊ में एक परिचित के पास जा रहे थे। श्याम नगर के शताब्दी पार्क के पास दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका, मारपीट की और रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। 16 फरवरी को श्याम नगर क्षेत्र में लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और देर रात तक पूछताछ की। हालांकि, वासिद लगातार लूट की घटना से इनकार करते हुए इसे सिर्फ मारपीट बताता रहा। शुरुआती दौर में वासिद ने मीडिया के सामने मारपीट और लूट दोनों की बात कही थी, लेकिन दो घंटे बाद उसने अपना बयान बदलते हुए लूट की घटना से इनकार कर दिया था। चकेरी एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि वासिद की तहरीर पर मंगलवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चार टीमों का गठन किया गया है, जिसमें सर्विलांस टीम भी शामिल है। पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर डीएम ने ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया:सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का जायजा लिया
    Next Article
    हाथरस में तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:महिला के अश्लील फोटो वायरल किए थे, हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment