Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के बाद मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद तोड़ने की तैयारी:तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से सटी है, MDA ने 300 वर्ग मीटर में बने निर्माण को बताया अनाधिकृत

    19 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद पर बुलडोजर चलने के बाद अब मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद पर भी बुलडोजर का खतरा मंडरा रहा है। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे ये मस्जिद एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के फ्रंट पर है। इसे हटाने के लिए पिछले काफी समय से कोशिशें की जा रही थीं। अब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने करीब 300 वर्ग मीटर एरिया में बनी इस मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के विहित अधिकारी की ओर से मुस्तफा मस्जिद के प्रबंधक को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के अंतर्गत नोटिस भेजा गया है। इस धारा के तहत प्राधिकरण अवैध बताए गए निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही करता है। मस्जिद के प्रबंधक को ये नोटिस एमडीए की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। नोटिस में एमडीए अधिकारियों ने कहा था कि, जोन-1, एसजेड - 1, मोहल्ला ईदगाह दिल्ली रोड टीएमयू के पास पाकबड़ा में लगभग 300 वर्ग मीटर में मुस्तफा मस्जिद का निर्माण किया गया है। लेकिन एमडीए की टीम को स्वीकृति संबंधी कोई भी दस्तावेज मौके पर नहीं दिखाया गया। टीएमयू यूनिवर्सिटी के फ्रंट से सटी ये मुस्तफा मस्जिद कई दशक पुरानी है। लेकिन एमडीए ने अपने नोटिस में इस कथित अवैध और अनाधिकृत निर्माण के शुरू होने की तारीख 20 अगस्त 2026 दर्ज कर रखी है। नोटिस में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 14 एवं धारा 15 के आदेशानुसार विकास प्राधिकरण की अनुज्ञा प्राप्त किए बगैर उक्त निर्माण किया गया है। नोटिस की आखिरी लाइन में कहा गया है कि, मस्जिद के प्रबंधक मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सक्षम प्राधिकारी के समक्ष 3 सितंबर 2026 को दोपहर एक बजे तक यह बताएं कि इस अवैध निर्माण को गिराने के आदेश क्यों न दिए जाएं। 7 जुलाई को बाबा फौलाद शाह की मजार पर चला था बुलडोजर सात जुलाई को टीएमयू के पास बनी बाबा फौलाद शाह की मजार को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने जमींदोज कर दिया था। प्रशासन का कहना था कि मजार तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में रंगों की राजनीति का चुनाव पर कितना असर:क्या जाति-धर्म प्रभावित होते हैं; पार्टियों ने खुद को रंगों से क्यों जोड़ा
    Next Article
    सहारनपुर मस्जिद विवाद:एडवोकेट बोले- सरकार मालिकाना हक साबित नहीं कर सकी; वारिस ने कहा- पुरखों की बनवाई मस्जिद गिरने का दुख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment