Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद के नीचे मिला कुआं:20 फीट गहरा, डेढ़ मीटर चौड़ा; ASI करेगी जांच

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद नीचे कुआं मिला है। इसकी गहराई 20 फीट और चौड़ाई डेढ़ मीटर है। कुआं कितना पुराना है, इसकी जांच के लिए प्रशासन ने ASI को बुलाया है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। चारों तरफ बैरिकेडिंग कर किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को 16 घंटे बुलडोजर चलाकर मस्जिद ढहाई गई थी। रविवार सुबह तक मलबा हटाया गया। इसी दौरान हैवी स्लैब मिला। पोकलैंड से स्लैब नहीं टूटा तो कटर से काटा गया। इसके नीचे कुआं मिला। पुलिस ने कुएं को लोहे की चादर से ढक दिया है, ताकि उसमें मलबा न जाए। सपा के 16 सदस्यीय डेलीगेशन ने घटनास्थल पर आने का ऐलान किया था, लेकिन कार्यक्रम टाल दिया गया। अब डेलीगेशन कल आएगा। इधर, मस्जिद पक्ष के वकील बाबर वसीम ने बताया कि कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी। इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा- लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। मुस्लिम धर्मगुरुओं और मस्जिद पक्ष का दावा है कि मस्जिद करीब 100 साल पुरानी थी। हालांकि, कल इसे 70 साल पुरानी बताया गया था। प्रशासन के मुताबिक वक्फ के दस्तावेजों में मस्जिद की 70 साल पुरानी दर्ज है। आज की 3 तस्वीरें देखिए- बुलडोजर एक्शन के बाद के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलला के गर्भगृह में ताजी हवा के लिए खिड़की लगेगी:सेवा में 2 बदलाव- जगाने-सुलाने के लिए भजन गा रहे; अब नए ड्रेस में पुजारी
    Next Article
    मुस्लिम धर्मगुरु बोले-100 साल पुरानी मस्जिद के लिए हाईकोर्ट जाएंगे:क्या मस्जिद, मदरसे या मजार ही अवैध; सहारनपुर में 16 घंटे में ढहाई गई मस्जिद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment