Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 17 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली:13 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा, 1 सितंबर को होगी जिले के अभ्यर्थियों की अग्नि परीक्षा, सफल CEE अभ्यर्थी ही होंगे शामिल

    1 day ago

    1

    0

    सहारनपुर में सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) श्रेणियों की भर्ती होगी। वहीं अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी श्रेणी की भर्ती रैली 7 और 8 अक्टूबर को बीईजी एंड सेंटर, रुड़की में आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। यह भर्ती रैली एआरओ मेरठ के अधिकार क्षेत्र के 13 जिलों अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थियों के लिए होगी। भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), शारीरिक माप परीक्षण (PMT), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा। रैली कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त से 1 सितंबर तक विभिन्न जिलों और तहसीलों के अभ्यर्थियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती होगी। 1 सितंबर को सहारनपुर जिले की बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान तहसीलों के अभ्यर्थियों की जनरल ड्यूटी भर्ती आयोजित की जाएगी। इसके बाद 2 सितंबर को सभी 13 जिलों के अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। साथ ही अमरोहा, बागपत, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के अग्निवीर टेक्निकल अभ्यर्थियों की भी भर्ती होगी। 3 सितंबर को बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के टेक्निकल अभ्यर्थियों तथा 4 सितंबर को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के टेक्निकल अभ्यर्थियों की भर्ती कराई जाएगी। अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी श्रेणी के अभ्यर्थियों की भर्ती 7 और 8 अक्टूबर को बीईजी एंड सेंटर, रुड़की में होगी। 7 अक्टूबर को बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि 8 अक्टूबर को गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना रैली एडमिट कार्ड www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड करें। भर्ती पूरी तरह पारदर्शी है, इसलिए किसी भी दलाल या भर्ती दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले व्यक्ति से सावधान रहें और किसी को धनराशि न दें। रैली के दौरान मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक दस्तावेज की मूल प्रति, तीन-तीन फोटोकॉपी और 20 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। आवश्यक दस्तावेजों में रैली एडमिट कार्ड, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल फोन, शैक्षिक प्रमाण पत्र व अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और ऑनलाइन पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले में गिरी छात्रा 90 घंटे बाद भी लापता:बुलंदशहर में कांग्रेस ने भाजपा चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की
    Next Article
    मथुरा में हुई बांके बिहारी मंदिर कमेटी की बैठक:14 मुद्दों पर चर्चा, गोस्वामी बोले- भूमि खरीद के पेपर नहीं उपलब्ध कराए जा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment