Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले में गिरी छात्रा 90 घंटे बाद भी लापता:बुलंदशहर में कांग्रेस ने भाजपा चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की

    1 day ago

    1

    0

    बुलंदशहर में कांवड़ मार्ग स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास नाले में गिरी छात्रा चारु कश्यप का 90 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना पर कांग्रेस ने गहरी चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट शनिवार सुबह को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बचाव अभियान में लगे अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी ली और चारु कश्यप के पिता से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। जियाउर्रहमान ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने 80 घंटे बीत जाने के बाद भी घटना के लिए जिम्मेदार बुलंदशहर नगर पालिका परिषद के ईओ और चेयरमैन पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया और जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मंत्री से शहर में नाले और मैनहोल की सफाई तथा पिछले छह माह में हुए सभी विकास कार्यों की विशेष टीम गठित कर जांच कराने की भी मांग की है। जियाउर्रहमान ने कहा कि पूरा जिला चारु कश्यप के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 80 घंटे बाद भी ईओ और चेयरमैन पर कार्रवाई न होना 'ट्रिपल इंजन' की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेयरमैन से नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। जियाउर्रहमान ने सदर विधायक की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग सदर विधायक को ढूंढ रहे हैं, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है। घटना स्थल पर न पहुंचना और पीड़ित परिवार से न मिलना उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं से पीड़ित परिवार और शहर से इस घटना के लिए माफी मांगने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा तैयारियों का जायजा:एटा में एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    सहारनपुर में 17 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली:13 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा, 1 सितंबर को होगी जिले के अभ्यर्थियों की अग्नि परीक्षा, सफल CEE अभ्यर्थी ही होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment