Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट:देवला-सड़कड़ी खुमार मार्ग पर चेकिंग के दौरान फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर महताब के पैर में गोली, एक फरार

    12 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में देवला से सड़कड़ी खुमार जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम रात में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों ने बाइक मोड़ ली और तेज रफ्तार में भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में चली गोली एक बदमाश के बाएं पैर में लगी और वह गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान महताब पुत्र इरशाद निवासी सलेमपुर भुकड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, महताब थाना कोतवाली देहात का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह दो मामलों में वांछित चल रहा था। मौके से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने घायल महताब को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार बदमाश की तलाश में आसपास के जंगल और खेतों में कॉम्बिंग की गई, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि महताब के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, हत्या और नकबजनी समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामप्रताप को बिजनौर शहर कोतवाली की कमान:किन्नरों की मारपीट में लापरवाही पर शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी निलंबित
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 141 ECCE एजुकेटर नियुक्त:निपुण भारत मिशन के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment