Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 141 ECCE एजुकेटर नियुक्त:निपुण भारत मिशन के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    13 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में निपुण भारत मिशन के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत करने के लिए 141 ईसीसीई एजुकेटरों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन एजुकेटरों को को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में संविदा पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात किया गया है। इन एजुकेटरों को प्रतिमाह ₹10,313 का मानदेय दिया जाएगा। जनपदीय चयन समिति ने मेरिट सूची के आधार पर पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया से इन 141 अभ्यर्थियों का चयन किया है। ईसीसीई एजुकेटरों की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को औपचारिक विद्यालय-पूर्व शिक्षा प्रदान करना है। इनका दायित्व बच्चों के भौतिक, मानसिक, सामाजिक, संवेगात्मक और अकादमिक विकास के लिए उपयुक्त शिक्षण वातावरण तैयार करना होगा। ये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहयोग करेंगे। इन एजुकेटरों की प्रमुख जिम्मेदारी निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित अधिगम स्तर की प्राप्ति सुनिश्चित करना है। वे खेल-आधारित और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति पर विशेष बल देंगे। रंग, आकार, ध्वनि, वस्तुओं और प्राकृतिक परिवेश से संबंधित गतिविधियों का उपयोग करके बच्चों में जिज्ञासा और सीखने की रुचि विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, खेल, नाटक, पिकनिक, क्षेत्र भ्रमण, संगीत, हस्तकला और अन्य रचनात्मक क्रियाकलापों की कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण और आनंददायी शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, बच्चों के समग्र विकास और विद्यालय-पूर्व शिक्षा को सुदृढ़ आधार प्रदान करने के उद्देश्य से यह अभिनव व्यवस्था लागू कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ईसीसीई एजुकेटरों की तैनाती राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को संस्थागत रूप से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट:देवला-सड़कड़ी खुमार मार्ग पर चेकिंग के दौरान फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर महताब के पैर में गोली, एक फरार
    Next Article
    19 साल पुराने गैंगेस्टर एक्ट मामले में तीन दोषी:इटावा में कोर्ट ने दो-दो साल की कैद, 5-5 हजार जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment