Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 89 सेंटरों पर होंगे एग्जाम:65 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा, 3660 सीसीटीवी से निगरानी

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 आज से शुरू हो रही है। जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 6 जोन में बांटा गया है। 6 सचल दल बनाए गए है। एग्जाम के लिए 89 सेंटर बनाए गए है। करीब 65 हजार छात्र एग्जाम देंगे। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि जिले में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें इंटरमीडिएट में करीब 30 हजार और हाईस्कूल में 35 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। पूरे जिले को 6 जोन में बांटा गया है। नगर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट को जोनल अधिकारी बनाया गया है, जबकि संबंधित तहसीलों में एसडीएम जोनल अधिकारी रहेंगे। तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण के लिए 6 सचल दल गठित किए गए हैं। ये टीमें परीक्षा समय में अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग करेंगी। डीएम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम में डबल लॉक प्रणाली के तहत सुरक्षित रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की संयुक्त उपस्थिति में ही खोला जाएगा। हर परीक्षा केंद्र के कक्षों और स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूरे जनपद में 3660 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया गया है। एसडीएम अंकुर वर्मा को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों या बेसिक शिक्षा विभाग से लगाए जाएंगे। डीएम ने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी, परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग और परीक्षा कक्षों में नियमित भ्रमण के निर्देश दिए। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। गैरहाजिर रहने वाले स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन रोका जाएगा।परीक्षा अवधि में अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। सचल दलों के साथ भी पुलिस मौजूद रहेगी। सभी विद्यालयों पर पुलिस विभाग की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी रेरा ने 3348 करोड़ की 14 परियोजना की स्वीकृत:3,852 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का होगा विकास, नोएडा में सबसे ज्यादा 2740 करोड़ का निवेश
    Next Article
    नोएडा में यादव सिंह केबलिंग घोटाला:विभागीय जांच में टेक्निकल सपोर्ट की तैयारी, तीन अधिकारियों की भूमिका पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment