Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में भड़काऊ बातें लिखने वालों पर FIR:हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर 'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है' लिखने पर अज्ञात में मुकदमा लिखा गया है। हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भड़काऊ बातें हिंदू रक्षा दल की महिला कार्यकर्ताओं ने लिखीं। ये मुकदमा एनएचएआई में कार्यरत सुनील कुमार ने लिखवाया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के एक वीडियो सामने आया, जो 59 सेकेंड का है। वीडियो में दो लड़कियां हाईवे किनारे रेलिंग पर स्प्रे से लिखती दिखाई दी। एक युवक ने घटना का वीडियो बनाया। दरअसल, गंगोह के सांगाठेड़ा में हिंदू समाज की एक युवती को मुस्लिम समाज का युवक भगाकर ले गया है। जिसके बाद हिंदू समाज और हिंदू संगठनों का लड़की को बरामद कराने और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए धरना-प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में 26 फरवरी को गंगोह में एक महापंचायत रखी गई थी। जिसमें दूसरे राज्यों से भी हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंचे। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने युवती को बरामद करने का समय मांगा था। उसके बाद उसी रात को ललित शर्मा वापस देहरादून अपने समर्थकों के साथ वापस निकल गए। रात के समय में जब वे नेशनल हाईवे-72A (एलिवेटेड रोड) पर पहुंचे। तो उन्होंने वहां पर ये घटना की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला गले में भगवा गमछा डालकर सीमेंटेड ब्लॉक पर अंग्रेजी में लिख रही है- ‘This road is not allowed for Muslims.’ दूसरी महिला किनारे लगे शेड पर हिंदी में लिख रही है कि यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है। घटना देहरादून के सहारनपुर बॉर्डर के मोहण्ड के पास बने एलिवेटेड रोड की है। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने न केवल इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया, बल्कि इसकी पूरी जिम्मेदारी भी ली है। ललित शर्मा का दावा है कि नेशनल हाईवे हिंदुओं के टैक्स से बनता है और "जिहादी" टैक्स नहीं देते, इसलिए उन्हें इस पर चलने का अधिकार नहीं है। पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि नेशनल हाईवे पर मुसलमानों को चलने नहीं दिया जाएगा। ललित शर्मा बोले- टैक्स हम देते हैं, अधिकार हमारा। ये घटना गुरुवार को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के डाट मंदिर के पास की है। वीडियो सामने आने के बाद सहारनपुर पुलिस अलर्ट हो गई है। कहा- मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। वहीं, अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मामले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह उनकी महिला कार्यकर्ताओं ने लिखा है। जब मुसलमान सड़क पर चलने का टैक्स नहीं देते, तो वे सड़क पर क्यों चलते हैं? अब जानिए वीडियो में क्या है… सोशल मीडिया पर 59 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें दो युवतियां स्प्रे पेंट से रेलिंग पर लिखती नजर आ रही हैं। गले में भगवा गमछा डाले युवतियां गुरुवार देर शाम नेशनल हाईवे-72A (एलिवेटेड रोड) पर पहुंचती हैं। सीमेंटेड ब्लॉक और शेड पर लिखना शुरू कर देती हैं। एक युवती अंग्रेजी में लिख रही है- ‘This road is not allowed for Muslims.’ जबकि दूसरी हिंदी में लिख रही है- ‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।’ लिखने के बाद युवतियां ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाती हैं। घटना बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र में सहारनपुर बॉर्डर के मोहंड के पास बने एलिवेटेड रोड की बताई जा रही है। वीडियो के आखिर में लाल रंग की स्विफ्ट कार दिख रही है। गाड़ी पर उत्तराखंड की नंबर प्लेट है। अब पुलिस की जांच उत्तराखंड की ओर मुड़ गई है। वहां की पुलिस से यूपी पुलिस संपर्क किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में खेत विवाद को लेकर परिवार पर हमला:कबरई थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, तीन आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR
    Next Article
    रायबरेली में खाद्य विभाग की छापेमारी:होली से पहले कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, नमूने जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment