Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ रोजगार मेला: 2006 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार:सांसद अरुण गोविल ने किया उद्घाटन, 1169 शॉर्टलिस्ट, 50 से अधिक कंपनियां शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन विभाग की पहल पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ और आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय गंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला 24 फरवरी को आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हुआ। तीन दिवसीय इस रोजगार मेले के पहले दिन मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों से भाग लिया और 2006 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार संपन्न किए। चयन के पहले चरण में 1169 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। सांसद अरुण गोविल ने फीता काटकर रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन किया। उन्होंने साक्षात्कार स्थल का भ्रमण कर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया। मंच कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के बाद आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने मुख्य अतिथि सांसद महोदय का गुलाब और पौधा भेंट कर स्वागत किया। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कार्यक्रम की भूमिका और आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय के योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। सेवायोजन विभाग की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने युवाओं से रोजगार संगम पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार महाकुंभ 25 और 26 फरवरी को भी जारी रहेगा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल ने युवाओं को चुनौतियों का सामना करने और सशक्त व्यक्तित्व विकास के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने युवाओं से अपने भीतर छिपे सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व को पहचानने की अपील की। सांसद ने कंपनियों के एच.आर. प्रतिनिधियों से चयनित अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से सेवायोजित करने का भी आग्रह किया और ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सेवायोजन विभाग की प्रशंसा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में छात्रों पर कई राउंड फायरिंग:देहरादून से लौट रहे थे, कार चला रहा छात्र हुआ घायल
    Next Article
    मंत्री ने सलेमपुर ओवरब्रिज का निरीक्षण किया:धंसी एप्रोच रोड देखकर अफसर को फोन कर लगाई फटकार, कहा- जल्दी मरम्मत कराएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment