Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत..एक गंभीर:कार से देहरादून से घर लौट रहे थे, खाली डंपर से हुई टक्कर

    14 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास भगत सिंह की मूर्ति के निकट उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार आगे चल रहे खाली डंपर से जा टकराई। मृतकों की पहचान शिवकुमार उर्फ शिविन (22) निवासी गांव रनियाला दयालपुर, नकुड़ और वंश (24) निवासी बालाजी पुरम कॉलोनी, दिल्ली रोड के रूप में हुई है। हादसे में महादेव कॉलोनी निवासी अंश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त देहरादून प्रतियोगी परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के बाद वे वहीं एक शादी समारोह में शामिल हुए। बुधवार देर रात वे कार से सहारनपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंची, वह आगे चल रहे खाली डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने वंश और शिविन को मृत घोषित कर दिया। अंश की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवकुमार उर्फ शिविन नकुड़ के गांव रनियाला दयालपुर का निवासी था और अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। शिविन का सपना प्रतियोगी परीक्षा पास कर नौकरी हासिल करने का था। एएसपी मनोज यादव ने बताया कि देर रात कार अनियंत्रित होकर खाली डंपर से टकरा गई थी। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में हत्या के शक में खोदाई की, निकले पिल्ले:आंगन से बदबू उठने पर मोहल्ले के लोगों ने की थी शिकायत
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा:तीसरे दिन हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटर में अंग्रेजी की परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment