Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में हत्या के शक में खोदाई की, निकले पिल्ले:आंगन से बदबू उठने पर मोहल्ले के लोगों ने की थी शिकायत

    12 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लापता विवाहिता की हत्या कर शव आंगन में दबाए जाने की आशंका पर पुलिस ने खुदाई शुरू कराई। कॉलोनी में कई दिनों से आ रही तेज बदबू और घर के बाहर फैली रहस्यमयी खामोशी ने लोगों के शक को और गहरा कर दिया था। लेकिन जब मिट्टी हटाई गई तो कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जमीन के नीचे इंसानी शव नहीं, बल्कि कुत्ते के मृत पिल्ले दबे मिले। मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र की खलासी लाइन कॉलोनी स्थित बिहारीलाल के अहाते का है। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित खलासी लाइन कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की पत्नी करीब दो महीने से लापता है। उसकी गुमशुदगी थाना सदर बाजार में दर्ज है और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ फुटेज में महिला बस स्टैंड से एक गाड़ी में बैठती नजर आई थी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम कुछ दिन पहले हरिद्वार भी पहुंची थी, लेकिन वहां से भी कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। इसी बीच कॉलोनी के लोगों का सब्र जवाब दे गया। गुरुवार को उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि युवक के घर से कई दिनों से तेज बदबू आ रही है। लोगों को शक था कि कहीं लापता महिला की हत्या कर उसका शव आंगन में तो नहीं दबा दिया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस स्थान से बदबू आ रही थी, वहां नमक और अन्य पदार्थ डाले गए थे, जिससे शक और गहरा गया। पुलिस को भी आशंका हुई कि मामला गंभीर हो सकता है। पुलिस की मौजूदगी में उस जगह की खुदाई कराई गई। जैसे-जैसे फावड़े चलते गए, वहां मौजूद लोगों की सांसें थमती गईं। लेकिन कुछ देर बाद जब जमीन से जो निकला, उसने सबको हैरान कर दिया। मिट्टी के नीचे कुत्ते के मृत पिल्ले दबे हुए थे। युवक और उसके परिजनों ने बताया कि पिल्लों की मौत हो गई थी, इसलिए बदबू से बचने के लिए उन्हें आंगन में ही दबा दिया गया था। थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि कॉलोनी में बदबू आने की शिकायत मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई। खुदाई में पिल्ले मिले हैं। वहीं, लापता महिला की तलाश जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में जिला बदर ऋषभ ठाकुर ने मांगी रंगदारी:ऑडियो वायरल: बोला-'मूंछ मुंडवा दूंगा', पुलिस प्रशासन को चुनौती, 'मैं जिम्मेदारी लेता हूं, कल ही खुलवा दूंगा स्पा सेंटर'
    Next Article
    सहारनपुर में एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत..एक गंभीर:कार से देहरादून से घर लौट रहे थे, खाली डंपर से हुई टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment