Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का सैलाब:मंदिर सजे, शोभायात्राएं निकलीं, 56 भोग और भंडारे से गूंजा शहर

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों को फूलों, रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जन्मोत्सव से कई दिन पहले से ही मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। जन्मोत्सव के दिन विशेष पूजा-अर्चना, हवन और आरती का आयोजन किया गया। हनुमान जी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए, जिनमें फल और मिष्ठान शामिल थे। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तों के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल गुंजायमान रहा। सहारनपुर के शारदा नगर कोलगेट गेट स्थित बालाजी शनि देव मंदिर में भी हर वर्ष की तरह हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और हनुमान जी को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। दोपहर में आयोजित आरती में क्षेत्र के व्यापारी, महिलाएं और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। आरती के बाद भक्तों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया केक काटकर वितरित किया गया, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इसके अतिरिक्त, फल वितरण और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य संजीव वालिया, सौरभ भारद्वाज, शिवकुमार जाट, रविन्द्र गुप्ता, शिवेंद्र गुप्ता, अशोक जोशी, गुलशन निझार, गौरव गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 30 करोड़ की जमीन खाली कराई:बिल्डरों ने कब्जा कर डाल दी थी छत, नगर निगम के बुलडोजर ने 12 निर्माण तोड़े
    Next Article
    मुरादाबाद में स्कूल चलो अभियान:बच्चों की जागरूकता रैली से शिक्षा का संदेश प्रसारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment