Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में स्कूल चलो अभियान:बच्चों की जागरूकता रैली से शिक्षा का संदेश प्रसारित

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 'स्कूल चलो अभियान' के पहले चरण का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली और अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की। अभियान का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना और शिक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। रैली का शुभारंभ पंचायत भवन, कंपनी बाग से मुख्य अतिथि सीडीओ मृगाली अभिनाश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा- शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजें। सीडीओ ने 'स्कूल चलो अभियान' को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए बताया कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह रैली बीएसए विमलेश कुमार के नेतृत्व में पंचायत भवन से शुरू हुई। यह गंज गुरहट्टी और ताड़ीखाना मार्ग से होते हुए पारकर इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने भाग लिया, जिन्होंने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए नारे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें "मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ", "घर-घर में शिक्षा का दीप जलेगा, अब हर बच्चा स्कूल चलेगा" और "अब न कुछ मजबूरी है, पढ़ना बहुत जरूरी है" जैसे नारे शामिल थे, जिनसे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस, मिड-डे मील और अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे आगे आकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस रैली में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और शिक्षक नेताओं ने भी भाग लिया। उन्होंने नामांकन बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सभी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का सैलाब:मंदिर सजे, शोभायात्राएं निकलीं, 56 भोग और भंडारे से गूंजा शहर
    Next Article
    पत्नी ने पुलिस से पकड़वाया, पति ने किया सुसाइड:झांसी में मायके में रह रही थी, लेने गया तो विवाद हुआ, 7 दिन बाद फंदे पर लटका मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment