Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में जनसुनवाई में 5 लोग शिकायत लेकर पहुंचे:नगरायुक्त बोले-त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में नगरायुक्त शिपू गिरी ने जनसुनवाई में कहा कि त्योहारों के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए। जनसुनवाई में कुल पांच शिकायतें आई, जिनमें से तीन सफाई से संबंधित थीं। इनमें एक समस्या का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान वार्ड-70, मोहल्ला काजी निवासी गोहर अली ने स्कूल के पास सफाई न होने की शिकायत दर्ज कराई। नगरायुक्त ने तुरंत क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया। वहीं वार्ड-60 के महमूद ने भैरव मंदिर चौकी के पास सफाई कराने और वार्ड-10 काजीपुरा निवासी शहजाद मलिक ने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग रखी। इन दोनों मामलों में नगरायुक्त ने संबंधित निरीक्षकों को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड-59 पुल जोगियान निवासी शफात हुसैन ने चकरोता रोड पर सड़क किनारे खड़े पेड़ों की टहनियां कटवाने की शिकायत की। वहीं शहजाद मलिक ने काजीपुरा नवादा रोड के पास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की। इन समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभागों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगरायुक्त शिपू गिरि ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से कहा कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार तथा सहायक नगरायुक्त जेपी यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण का अवसर:आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, साक्षात्कार 27 व 28 मार्च को
    Next Article
    150 ईदगाह और 414 मस्जिदों में होगी नमाज:बुलंदशहर में ईद-उल-फितर के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, पीस कमेटी की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment