Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण का अवसर:आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, साक्षात्कार 27 व 28 मार्च को

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पाण्डेय ने बताया कि राज्य सरकार की योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को यह अवसर मिलेगा। यह एक वर्षीय प्रशिक्षण जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ से संबद्ध शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में दिया जाएगा। इसमें हिंदी टंकण, हिंदी आशुलिपि, कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग, एकाउंटेंसी, सामान्य गणित और साक्षात्कार तकनीक जैसे विषय शामिल होंगे। प्रशिक्षण सत्र 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलेगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है, जिसमें हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 01 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ से आवेदन पत्र प्राप्त कर 26 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार 27 मार्च को अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए और 28 मार्च को पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक और जाति प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ सुबह 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP-MLA राहुल बच्चा सोनकर फिर मुस्लिमों पर भड़के:बोले…योजनाओं का लाभ योगी-मोदी से चाहिए और रहनुमा खामेनेई, मुझे आरक्षण ने विधायक बनाया
    Next Article
    सहारनपुर में जनसुनवाई में 5 लोग शिकायत लेकर पहुंचे:नगरायुक्त बोले-त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment