Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में महिला से 1.50 लाख की ठगी:बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया, व्हाट्सऐप पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई, खाते से निकाले रुपए

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में थाना नकुड़ क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। गांव फेरूमाजरा निवासी रेशमा के मुताबिक, साइबर ठग ने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताकर फोन किया। एटीएम कार्ड और फोन-पे के बारे में जानकारी लेने के बाद महिला से व्हाट्सऐप के जरिए एक एपीके फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद ठग को महिला के मोबाइल पर की जा रही गतिविधियों की जानकारी मिलने लगी। आरोप है कि ठग ने बाद में महिला के बैंक खाते से चार किस्तों में 1.50 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेशमा ने नकुड़ थाने में दी शिकायत में बताया कि शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताया और एटीएम कार्ड व फोन-पे के संबंध में बात की। इसके बाद उसने महिला को व्हाट्सऐप के माध्यम से एक एपीके फाइल डाउनलोड कराई। महिला के अनुसार, फोन करने वाले ने बैंक कर्मचारियों से संबंधित जानकारी देकर उन्हें विश्वास में ले लिया। वह उसकी बातों में आ गईं और अपने मोबाइल पर बताई गई प्रक्रिया पूरी करती रहीं। पीड़िता के मुताबिक, ठग को उनके मोबाइल पर की जा रही गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसी दौरान उसने फोन-पे के माध्यम से 89,775 रुपए की रकम भरने को कहा। इतनी बड़ी रकम की मांग पर महिला को शक हुआ। उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और फोन काट दिया। उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि एपीके फाइल के जरिए उनका मोबाइल हैक कर लिया गया है। दो दिन बाद चार किस्तों में निकाले रुपए रेशमा ने बताया कि सोमवार, 19 अक्टूबर को सुबह 10:56 बजे से 11 बजे के बीच उनके बैंक खाते से चार बार में रकम निकाल ली गई। पहली बार 49,500 रुपए, दूसरी बार 49,500 रुपए, तीसरी बार 50 हजार रुपए और चौथी बार एक हजार रुपए निकाले गए। इस तरह खाते से कुल 1.50 लाख रुपए निकलने की जानकारी शिकायत में दी गई है। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उनका बैंक खाता खाली हो गया। थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत पीड़िता के मुताबिक, खाते से रकम निकलने का पता चलने पर वह तुरंत नकुड़ थाने पहुंचीं। वहां उनकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई गई। पीड़िता ने 21 अक्टूबर को पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में भैंसा-बुग्गी दौड़ में लाखों के सट्टे का आरोप:दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ खेल, SP ने CO को सौंपी जांच
    Next Article
    गोरखपुर में धूमधाम से हो रहा मां दुर्गा का विसर्जन:ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा शहर, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment