Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में भैंसा-बुग्गी दौड़ में लाखों के सट्टे का आरोप:दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ खेल, SP ने CO को सौंपी जांच

    4 hours ago

    1

    0

    शामली में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान लाखों रुपए का सट्टा लगाए जाने का मामला सामने आया है। कांधला से एलम तक आयोजित हुई इस दौड़ के दौरान कई बाइक सवार भी भैंसा-बुग्गियों के पीछे तेज गति से दौड़ते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने सीओ को जांच सौंपी है। बताया गया कि मंगलवार शाम कांधला से एलम तक हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दौड़ में कांधला और आसपास के क्षेत्र के लोग लाखों रुपए का दांव लगाते हैं। जीतने वाली भैंसा-बुग्गी के मालिक को निर्धारित रकम दिए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, सट्टे की रकम और इसमें शामिल लोगों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दौड़ के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बीच भैंसा-बुग्गियां दौड़ती रहीं। वहीं, कई बाइक सवार भी उनके पीछे तेज रफ्तार से चलते दिखाई दिए। इससे हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी हुई और दुर्घटना का खतरा भी पैदा हुआ। इसके बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होने को लेकर स्थानीय पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी बोले- लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच सीओ को सौंपी गई है। जांच में अगर पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हादसा होता तो कौन होता जिम्मेदार? हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बीच भैंसा-बुग्गी दौड़ और उनके पीछे तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ऐसी स्थिति में प्रतियोगिता में शामिल लोगों के साथ-साथ दूसरे वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। सवाल यह है कि हाईवे पर इस तरह की गतिविधि की जानकारी स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं हुई? अगर जानकारी थी तो समय रहते रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए गए? अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दौड़ के आयोजन और कथित सट्टेबाजी के मामले में किन लोगों की भूमिका रही और पुलिस स्तर पर कोई लापरवाही हुई या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर विसर्जन में करंट से 3 भाइयों की मौत:छिन गया बुढ़ापे का सहारा, सूनी हो गई गोद, सड़क पर चीख-चीखकर रोया परिवार
    Next Article
    सहारनपुर में महिला से 1.50 लाख की ठगी:बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया, व्हाट्सऐप पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई, खाते से निकाले रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment