Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में महिला से दुष्कर्म का प्रयास:विरोध पर मारपीट, वीडियो बनाने की कोशिश; SSP से शिकायत

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपा और न्याय की मांग की। गांव कुम्हारहेड़ा निवासी पीड़िता के अनुसार, उसका चचेरा देवर लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखता था और पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका था। विरोध करने पर उसने रंजिश पाल ली। आरोप है कि 31 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे जब महिला खेत से सरसों काटकर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसे जबरन पास के खेत में ले जाकर गिरा दिया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान छीना-झपटी में उसके कान की बाली भी टूट गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसी दिन सरसावा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताकर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 2 अप्रैल की सुबह जब वह दोबारा खेत में काम कर रही थी, तभी आरोपी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने महिला को अकेला पाकर दबोच लिया, जमीन पर गिराया और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया और अपने साथियों से घटना का वीडियो बनाने को कहा। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा रख दिया। हालांकि, किसी तरह बचाव होने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घर पहुंचकर महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। गुरुवार को पीड़िता ने सहारनपुर पुलिस लाइन में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। एसएसपी ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ससुराल में विवाहिता की मौत:किन्नर और राठौर समाज का हंगामा, दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन
    Next Article
    प्रयागराज स्कूल वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:गीत-नृत्य से सजा मंच, 2026-27 सत्र की पाठ्यपुस्तकें वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment