Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ससुराल में विवाहिता की मौत:किन्नर और राठौर समाज का हंगामा, दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के कमलानगर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लड़की के परिवार ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर गला दवा कर मारने का आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने पर विवाहिता के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया, लेकिन अगले दिन तक कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजन इक्ठा होकर शनिवार को दोबारा ससुरालीजनों के घर पहुंच गए और हंगामा काटा। इस दौरान राठौर समाज ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन ससुरालीजनों पर कार्रवाई न होने पर पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। लड़की के परिवार को समझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। कार्रवाई का आश्वासन देकर विरोध को खत्म किया गया। लड़की के परिवार का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। और चेतावनी दी है, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर प्रदर्शन करेंगे। विस्तार से पढ़े.... एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी अशोक कुमार ने बेटी मानसी. की शादी 11 दिसंबर 2025 को अनुराग नगर निवासी प्रिंस से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मानसी को प्रताड़ित करते थे। बुधवार को पड़ोसियों से परिजन को सूचना मिली कि मानसी की हत्या कर दी गई है। जब वो पहुंचे तो मानसी एक अस्पताल में मिली। ससुराल के लोग मौजूद नहीं थे। वह उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। वहीं रात में मृतका की बुआ अन्य परिजन के साथ कई मंगलामुखी ससुराल पहुंच गईं। मगर वहां ताला लगा था। यह देखकर उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत किया। परिजन को इस बात की पुष्टि कराई कि घर में कोई नहीं है। एसीपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ढाई लाख रुपये और कार की मांग करते थे। न देने पर हत्या कर दी है। पति, सास, ससुर को नामजद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:दिव्यांग मां ने SSP से लगाई गुहार, परिवार को मिल रही धमकियां
    Next Article
    सहारनपुर में महिला से दुष्कर्म का प्रयास:विरोध पर मारपीट, वीडियो बनाने की कोशिश; SSP से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment