Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:दिव्यांग मां ने SSP से लगाई गुहार, परिवार को मिल रही धमकियां

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक दिव्यांग महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और परिवार को लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पुलिस लाइन पहुंची पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई और बेटी की जल्द बरामदगी तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह मामला थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी इलाके का है। महिला का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को 27 मार्च 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे घर के बाहर से एक युवक अपने साथ ले गया। महिला का कहना है कि यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। पीड़िता के अनुसार, घटना से पहले संदिग्ध लोग अपना किराए का मकान खाली कर चुके थे, जिससे इस मामले में पूर्व-योजना की आशंका और मजबूत होती है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी अपने साथ घर में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है। ये जेवरात उसने बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से जोड़े थे। महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपियों से संपर्क कर अपनी बेटी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बजाय, उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। पीड़िता ने बताया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर और एक पैर से दिव्यांग है। उसके पति मजदूरी करते हैं, लेकिन बीमारी के कारण नियमित रूप से काम नहीं कर पाते। घर में छोटे बच्चे भी हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। दिव्यांग महिला ने प्रशासन से अपील की है कि उसकी नाबालिग बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईदगाह बस स्टैंड के पास चला नगर निगम का बुलडोजर:रोडवेज की शिकायत पर हटाया अतिक्रमण, जुर्माना भी वसूला
    Next Article
    आगरा में ससुराल में विवाहिता की मौत:किन्नर और राठौर समाज का हंगामा, दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment