Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दारोगा भर्ती परीक्षा आज से:लखनऊ समेत 75 जिले में 1090 केंद्र, 4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थी; STF की निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज, 14 मार्च से शुरू होगी। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रदेशभर से 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 75 जिलों के 1090 केंद्रों पर कराई जाएगी। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक तकनीकी निगरानी का इंतजाम किया है। एसटीएफ भी नजर रखे हुए है। 4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत कुल 4543 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रदेश भर से 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 11,66,386 पुरुष अभ्यर्थी और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन के कारण यह परीक्षा प्रदेश की प्रमुख और बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जा रही है। भर्ती बोर्ड के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए परीक्षा प्रबंधन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। 75 जिलों के 1090 केंद्रों पर दो दिनों तक होगी परीक्षा भर्ती बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों दिनों में परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के कारण परीक्षा केंद्रों पर व्यापक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सरकारी स्कूल-कॉलेजों को बनाया गया केंद्र भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के चयन में विशेष सावधानी बरती है। परीक्षा के लिए केवल राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज, राज्य एवं केंद्र सरकार के विद्यालय, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक संस्थान और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र के रूप में चुना गया है। महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके मंडल के भीतर ही परीक्षा केंद्र वाले जिले आवंटित किए गए हैं, ताकि उन्हें लंबी दूरी की यात्रा न करनी पड़े और वे सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से परीक्षा में शामिल हो सकें। सीसीटीवी और तीन स्तरीय कंट्रोल सिस्टम से निगरानी परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही त्रिस्तरीय कंट्रोल और कमांड सेंटर बनाए गए हैं। पहला नियंत्रण केंद्र परीक्षा केंद्र पर, दूसरा जिला स्तर पर और तीसरा भर्ती बोर्ड स्तर पर संचालित होगा। इस व्यवस्था के जरिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सघन जांच परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों की एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से जांच और फिस्किंग की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग से विशेष इन्क्लोजर बनाए गए हैं, ताकि उनकी जांच सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से की जा सके। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे स्लीपर या सैंडिल पहनकर परीक्षा केंद्र पर आएं, जिससे जांच प्रक्रिया में समय कम लगे। आधार प्रमाणीकरण और फेशियल रिकग्निशन से होगी पहचान परीक्षा में प्रतिरूपण रोकने के लिए अभ्यर्थियों का शत-प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की आइरिस स्कैनिंग और फोटोग्राफ लिया जाएगा। आवेदन पत्र में लगी फोटो से फेशियल रिकग्निशन तकनीक के जरिए मिलान किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी की पहचान दस्तावेजों से मेल नहीं खाती है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसटीएफ और भर्ती बोर्ड रखेंगे हर गतिविधि पर नजर परीक्षा प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश एसटीएफ और भर्ती बोर्ड की टीम लगातार निगरानी रखेगी। यदि कोई अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति नकल कराने, परीक्षा प्रभावित करने या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी दलाल या नौकरी दिलाने का दावा करने वाले गिरोह से दूर रहें, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित है। अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए जरूरी निर्देश भर्ती बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी है। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र, आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट तथा काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन लाना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में कई वस्तुएं लाने पर रहेगा प्रतिबंध भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों में कई वस्तुओं को लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। इनमें किसी भी प्रकार की लिखित या मुद्रित सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय बॉक्स, कैलकुलेटर, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन और स्कैनर शामिल हैं। मोबाइल फोन, घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कैमरा, पर्स, बैग, टोपी, खाने-पीने का सामान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाराम हत्याकांड में बहू की कस्टडी रिमांड लेगी पुलिस:1.50 करोड़ का ट्रांजेक्शन और 1300 मिनट की बातचीत, 30 सवालों की लिस्ट तैयार
    Next Article
    सहारनपुर में नमाज के दौरान एडवोकेट के घर में लूट:पत्नी-बेटी को गन पॉइंट पर बनाकर बंधक, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment