Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में प्रेमी युगल ने खाया जहर:युवक की मौत-युवती गंभीर, सुसाइड नोट में लिखा-' काश! मैं अकेली मर जाती

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में परिवार की नाराजगी के चलते एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान 19 वर्षीय अंकुर की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें दोनों ने लिखा है कि वे शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार राजी नहीं था। युवती ने नोट में लिखा- मैं अकेली मर जाती, लेकिन घरवालों ने कहा कि उसे मार देंगे। इसलिए हमने साथ मरने का फैसला किया। शादी करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी पुलिस के मुताबिक, चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा की युवती और गांव नल्हेड़ा निवासी अंकुर एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। परिवारों के बीच इसको लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों ने यह कदम उठा लिया। रविवार शाम दोनों दुमझेड़ा के पास श्मशान घाट के नजदीक एक खेत में पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन कर पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को पहले सुल्तानपुर सीएचसी और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी ले जाया गया। अंकुर की इलाज के दौरान मौत अंकुर की हालत बिगड़ने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे सहारनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां सोमवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। सुसाइड नोट में लिखा- हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था पुलिस को मिले सुसाइड नोट में दोनों ने लिखा कि वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और साथ जीवन बिताना चाहते थे। परिवार के विरोध के कारण उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा। युवती ने लिखा कि वह अकेले जान दे देती, लेकिन घरवालों ने कहा था कि वे उसके प्रेमी को मार देंगे। इसलिए दोनों ने साथ मरने का फैसला किया। मजदूरी कर परिवार का सहारा था अंकुर अंकुर चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिवार मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। अंकुर भी मजदूरी कर घर का खर्च चलाने में हाथ बंटाता था। उसके बड़े भाई की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटे भाई हैं। बताया गया कि युवती उसके बड़े भाई की रिश्तेदार है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा, जांच जारी सीओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन से टकराई कांवड़ियों की डीजे गाड़ी, दो की मौत:सीतापुर में चार लोग झुलसे, जल लेने सरयू नदी के घाट जा रहे थे
    Next Article
    PSIT छात्र को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला, मौत:सचेंडी में हादसा, कॉलेज से कमरे पर लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment