Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन से टकराई कांवड़ियों की डीजे गाड़ी, दो की मौत:सीतापुर में चार लोग झुलसे, जल लेने सरयू नदी के घाट जा रहे थे

    15 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में पिकअप में डीजे लगाकर शिवभक्तों की गाड़ी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे उसमें करंट आ गया। डीजे के मालिक और गाड़ी के ड्राइवर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। ये सभी सरयू नदी से जल लेने जा रहे थे। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 4 घायलों का इलाज रेउसा सीएचसी में चल रहा है। हादसा थानगांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। दो तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 72 किमी दूर रेउसा ब्लॉक में राजापुर गांव है। पास के सीपतपुर के रहने वाले गुड्डू यादव (32 वर्ष) पुत्र राजवंत अपना डीजे लगा पिकअप लेकर गए थे। ये डीजे संतोष (25) पुत्र सुरेश निवासी थौरा का है। राजापुर गांव के लोगों ने सावन महीने के पहले सोमवार पर डीजे को बुक किया था। करीब दो किमी दूर से निकली सरयू नदी में जल भरने जा रहे थे। ये जल गांव के ही मंदिर में चढ़ना था। घायल मिथलेश ने बताई हादसे की आंखो देखी प्रत्यक्षदर्शी व घायल मिथलेश पुत्र लालता प्रसाद निवासी राजपुर ने बताया- गांव के अधिकांश ग्रामीण गाड़ी के आगे डीजे पर डांस करते हुए चल रहे थे। कुछ लोग पीछे थे। गुड्‌डू गाड़ी चला रहा था। मैं उसके बगल में बैठकर बीच बीच में अनाउंस कर रहा था। जबकि मेरे गांव का विनीत पुत्र राजाराम व गांव के दो अन्य युवक छत पर बैठे थे। सरयू नदी के तट से करीब 500 पहले डीजे ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। डीजे के टच होते ही पूरी गाड़ी में करंट उतर आया। मेरे माइक में करंट आया तो मैंने शोर मचाया कि गाड़ी में करंट आ गया है। इसके बाद मैं नीचे कूद गया। देखा तो गाड़ी के टायर जलने लगे। इसके बाद मैं बेहोश हो गया। हादसे में छत पर बैठा संतोष व अन्य लोग भी झुलस गए। हादसा देख आनन फानन में बिजली बंद कराई गई। हादसे की सूचना पर थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को रेउसा अस्पताल भिजवाया। जहां घायल गुड्डू यादव और संतोष यादव को डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू करा दी है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। ------ ये खबर भी पढ़ें छात्रा के सिर पर गिरा पोल, 3 सेकेंड में मौत...VIDEO:हरदोई में हाथ छोड़ भागी सहेली, मोहल्ले की दुकान से सामान लेने निकली थी हरदोई में सड़क पर जा रही 9वीं की छात्रा की 3 सेकेंड के अंदर मौत हो गई। उसके सिर पर बिजली का पोल टूटकर गिर गया। छात्रा का सिर पूरी तरह से पिचक कर फट गया। घटना के समय उसकी सहेली भी साथ में थी। वह पोल टूटने की आवाज सुनकर एक कदम आगे भागी, जिससे उसकी जान बच गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में लगे ठुमके:2 हरियाणवी डांसरों पर समर्थकों ने लुटाए नोट; बच्चे भी मौजूद रहे
    Next Article
    सहारनपुर में प्रेमी युगल ने खाया जहर:युवक की मौत-युवती गंभीर, सुसाइड नोट में लिखा-' काश! मैं अकेली मर जाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment