Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पत्नी, सास और साली समेत 4 पर केस:प्रताड़ना से परेशान युवक ने जहर खाया था, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाने वाले शलभ उर्फ बुन्नू की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें उसकी पत्नी, साली, सास और फूफा शामिल हैं। पिता की शिकायत पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद थाना जनकपुरी पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर जमाई बनकर रहने का बनाते थे दबाव देहात कोतवाली क्षेत्र की जगदीश गार्डन कॉलोनी निवासी बलराज उर्फ राजू (53) ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे शलभ की शादी 2023 में शोभा से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद शोभा, उसकी बड़ी बहन आरती और मां माला उर्फ पिंकी शलभ पर घर जमाई बनकर रहने और उनका खर्च उठाने का दबाव बनाती थीं। शलभ इसके लिए तैयार नहीं था। बलराज के मुताबिक, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हुआ। रिश्तेदारों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दो-तीन बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। छोटी-छोटी बातों पर अपमानित करने का आरोप पिता ने आरोप लगाया कि आरती, माला और फूफा साहब सिंह पारिवारिक मामलों में दखल देते थे। वे शोभा को पति और ससुराल वालों के खिलाफ भड़काते थे। आरोप है कि चारों शलभ को छोटी-छोटी बातों पर अपमानित करते और मानसिक रूप से परेशान करते थे। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को आरोपी शलभ के घर से चले गए। इसके बाद उसने डॉ. निरपेक्ष त्यागी के क्लीनिक के बाहर जहर खा लिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाने से लेकर एसएसपी तक की शिकायत बलराज ने 22 सितंबर को थाना जनकपुरी में शिकायत दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 26 अक्टूबर को एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो उन्होंने 30 अक्टूबर को जेएम तृतीय की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पत्नी शोभा, साली आरती, सास माला उर्फ पिंकी और फूफा साहब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में नवंबर की सबसे सर्द रात:टेम्प्रेचर 8.4 डिग्री पर पहुंचा; हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी
    Next Article
    भारत में ₹1000 करोड़+ कमाने वाली 'रामायण' दूसरी बॉलीवुड मूवी:23वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,790 करोड़; कल धुरंधर–2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment