Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सपा डेलिगेशन को गंगोह जाने से रोका:पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा बोले-पुलिस हत्या को आत्महत्या बताने में जुटी, कहा;आरोपियों को कौन बचा रहा है?

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में गंगोह के बिलासपुर में शिवानी विश्वकर्मा की मौत के मामले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने पीड़ित परिवार से मिलने गंगोह जाने की अनुमति नहीं दी। अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में डेलिगेशन परिवार से मिलने और घटना की जानकारी लेने जा रहा था। अनुमति नहीं मिलने पर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। रामआसरे विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया और गंगोह जाने से रोक दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सपा नेताओं के जाने से गड़बड़ी की आशंका थी तो भाजपा नेताओं को वहां जाने की अनुमति क्यों दी गई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक बताया। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि शिवानी के साथ दुष्कर्म और प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या की गई, जबकि पुलिस मामले को आत्महत्या बताने में जुटी है। उन्होंने कहा कि परिवार तीन दिन तक शव घर पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार करता रहा। अधिकारियों ने गिरफ्तारी के लिए 48 से 72 घंटे का समय मांगा था। उन्होंने सवाल किया कि गिरफ्तारी में देरी क्यों हुई और अपराधियों को कौन बचा रहा है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। रामआसरे ने भाजपा सरकार पर विश्वकर्मा समाज की महिलाओं के खिलाफ लगातार घटनाओं और पीड़ित परिवारों को न्याय के लिए आंदोलन करने को मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रतापगढ़ के सौरव विश्वकर्मा और देवरिया के राजीव विश्वकर्मा मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि सपा ने निशा विश्वकर्मा मामले में 5 लाख, राजीव मामले में 1 लाख और सौरव मामले में 2 लाख रुपये की मदद की। शिवानी के परिवार को भी सहायता देने की बात कही। समाजवादी पेंशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये देने की योजना होगी। भाजपा के 50 हजार रुपये देने के वादे पर उन्होंने फंड का स्रोत पूछा। उन्होंने पीडीए पर अत्याचार, फर्जी मुकदमों, हत्या, दुष्कर्म और हिरासत में मौत के आरोप लगाए। स्थानीय विधायक पर आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। सपा की गुटबाजी पर कहा कि 2027 में सभी अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट होंगे। इंडिया गठबंधन भी आगे रहेगा। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव दो तारीख को शिवानी के परिवार से मिलने आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठे बजरंग दल जिलाध्यक्ष:पुलिस से नोकझोंक के बाद समर्थकों समेत हिरासत में लिए गए
    Next Article
    SGPGI में 18 करोड़ की थेरेपी का सस्ता विकल्प खोजा:स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के मरीजों को मिलेगा नया जीवन, 15 बच्चों को मिली मुफ्त दवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment