Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने सुसाइड किया:राइफल से गर्दन में मारी गोली; पति और दो बेटियों के साथ किराए पर रहती थी

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार सुबह 11 बजे सिपाही की पत्नी ने सरकारी रायफल से खुद को गर्दन में गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान सरिता (33) के रूप में हुई है। उसके पति रिंकू सिंह (37) पुलिस में सिपाही हैं। उनकी दो बेटियां हैं। परिवार मनीष कुमार के मकान में करीब 2 साल से किराए पर रह रहा था। जब सरिता ने सुसाइड किया, तब रिंकू सिंह दूसरे कमरे में दोनों बेटियों के साथ थे। सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पड़ोसियों के अनुसार, रिंकू सिंह (37) मेरठ के हस्तिनापुर के रहने वाले हैं। वह 2016 बैच के सिपाही हैं। वर्तमान में सहारनपुर में खनन विभाग की गार्द में तैनात हैं। सिपाही रिंकू की शादी मेरठ के कंकरखेड़ा की रहने वाली सरिता (33) से 2019 में हुई थी। रिंकू और सरिता की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी ज्योत्सना (5) और छोटी बेटी श्रद्धा (3) साल की है। रिंकू सिंह करीब तीन साल पहले ट्रांसफर होकर सहारनपुर आए थे। तभी से वह दो कमरों के किराए के मकान में पत्नी और बेटियों के साथ रह रहे थे। सरिता का भाई नवीन सिंह भी सहारनपुर में सब इंस्पेक्टर है। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में पहुंचे रिंकू शुक्रवार सुबह रिंकू सिंह ने शराब पी रखी थी। वह दोनों बेटियों के साथ दूसरे कमरे में थे। करीब 11 बजे दूसरे कमरे से गोली चलने की आवाज आई। रिंकू तुरंत कमरे में पहुंचे। वहां सरिता फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थीं। उनके पास रायफल पड़ी थी। दोनों बेटियां भी गोली की आवाज सुनकर कमरे के पास पहुंच गईं। रिंकू ने उन्हें दूर से ही बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों बेटियां कमरे से बाहर चली गईं। कुछ देर बाद रिंकू ने अपने मामा के बेटे को फोन कर बताया कि सरिता ने खुद को गोली मार ली है। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मकान मालिक बोला-पटाखा चलने जैसी आवाज आई मकान मालिक मनीष ने बताया कि सिपाही टिंकू सिंह और उसका परिवार करीब दो-तीन साल से उसके मकान में किराए पर रह रहा था। घटना के समय वह मकान की ऊपरी मंजिल पर था। करीब 11 बजे उसे पटाखा चलने जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। घर में बच्चे होने के कारण उसे लगा कि शायद बच्चों ने पटाखा चलाया होगा। कुछ देर बाद पड़ोस से फोन आने पर वह नीचे पहुंचा। वहां उसे पता चला कि महिला ने खुद को गोली मार ली है। घटना से पहले उसे पति की ओर से गाली-गलौज जैसी आवाज भी सुनाई दी थी। उसे लगा कि शायद टिंकू बच्चों को डांट रहा है। मनीष के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कभी-कभार कहासुनी होती थी, लेकिन उसके सामने कभी कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी उसे जानकारी नहीं है। घटना की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होती थी भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि सिपाही टिंकू सिंह मेरे मामा का बेटा और बड़े भाई जैसा है। मुझे फोन पर जानकारी मिली कि टिंकू की पत्नी सरिता ने घर में रखी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली है। गन लोडेड हालत में घर में रखे जाने की बात पर मुझे गुस्सा आया और घटना को लेकर संदेह भी हुआ। इसके बाद मैं तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां मैंने सरिता का शव देखा। पति-पत्नी के बीच कभी-कभी नोकझोंक होती थी। टिंकू नौकरी के तनाव में रहता था और कभी-कभार शराब पीता था, जिसे लेकर सरिता चिंतित रहती थी। सरिता पहले भी नाराज होकर घर छोड़ने या भाइयों के पास जाने की बात कहती थी। हालांकि, घटना की असली वजह मुझे पता नहीं है। संभव है कि किसी पारिवारिक नोकझोंक या क्षणिक नाराजगी में उसने यह कदम उठाया हो। परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू ने ब्रिटेन को बताया ‘इस्लामिक रिपब्लिक’:बोले- परमाणु हथियार रखने वाला पहला ऐसा देश होगा; इजराइल को लेकर इंग्लैंड में सोच बदली
    Next Article
    सरकारी स्कूल में टीचर दिनभर फोन चलाती, छात्र थाने पहुंचा:कानपुर पुलिस से कहा- मैम पढ़ाती ही नहीं हैं, हमारे भविष्य का क्या होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment