Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ट्रक से टकराई पिकअप ...ड्राइवर की मौत:मेरठ से आ रहा था, गाड़ी में मिले 20.50 लाख, दो घायल भर्ती

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में ओवरटेक के चलते पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया है। घटना शुक्रवार को तीतरो थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, यह हादसा तीतरो थाना क्षेत्र के गांव झाड़वन के पास गंगोह-जलालाबाद मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो पिकअप जलालाबाद की ओर से आ रही थी, जबकि ट्रक गंगोह की दिशा से जा रहा था। इसी दौरान पिकअप चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के ग्रामीण तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तारीक और आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर तीतरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान मेरठ निवासी सद्दाम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली, जिसमें से करीब 20 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि सद्दाम किसी सामान की खरीदारी के लिए जा रहा था और उसी सिलसिले में वह यह नकदी लेकर निकला था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही बरामद नकदी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वो किस काम के लिए ले जाई जा रही थी। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य करा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले में गिर रहे स्लैब:जहां हुई थी छात्र की मौत वहां अधूरा नजर आता है ट्रंच
    Next Article
    यूपी इको टूरिज्म बोर्ड ने मोबाइल ऐप लॉन्च किया:पर्यटन स्थलों की जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment