Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दिनदहाड़े घर से 50 लाख के जेवर चोरी:मॉर्निंग वॉक से लौटी महिला ने किचन में गंडासा देखा, पुलिस जांच में जुटी

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र स्थित जैन बाग गोल कोठी में चोरों ने दिनदहाड़े सर्राफ के घर को निशाना बनाया। सर्राफ संदीप जैन उर्फ नीटू के घर से करीब 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। उनकी सर्राफा बाजार में दुकान है। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक से लौटकर ऊपर की मंजिल पर किचन में पहुंचीं तो वहां गंडासा पड़ा मिला। इसके बाद कमरे में जाकर अलमारी देखी तो जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी और थाना मंडी की टीम मौके पर पहुंची। किचन में गंडासा देखकर घबराईं पत्नी जानकारी के मुताबिक, संदीप जैन की पत्नी रोजाना की तरह मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। वापस लौटने पर वह घर की ऊपरी मंजिल पर बनी किचन में पहुंचीं। वहां गंडासा पड़ा देखकर वह घबरा गईं। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई तो वह तुरंत कमरे में पहुंचीं। अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। परिवार के मुताबिक, चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। घर में कैसे घुसे चोर, जांच कर रही पुलिस किचन में गंडासा मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई। हालांकि यह गंडासा चोर अपने साथ लाए थे या घर में पहले से रखा था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिवार को भी पता नहीं चल सका कि चोर किस समय घर में दाखिल हुए और कितनी देर तक अंदर रहे। वारदात की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस अधिकारियों ने घर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के घरों और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच की जा रही है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी में कितने लोग शामिल थे और क्या उन्होंने पहले घर की रेकी की थी। सर्राफा बाजार के व्यापारियों में चर्चा रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी से मोहल्ले के लोगों में चिंता है। सर्राफा बाजार के व्यापारियों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द वारदात का खुलासा करने और चोरी गए जेवरात बरामद करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरनेशनल-स्पोर्ट्स ओलंपियाड में इटावा की ट्विंकल ने जीता सिल्वर मेडल:श्रीलंका की खिलाड़ी को हराकर हासिल किया दूसरा स्थान; एसएसपी ने किया सम्मानित
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मारी थ्री व्हीलर से टकराई:बागपत में हुआ हादसा, 2 बच्चों समेत 7 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment