Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरनेशनल-स्पोर्ट्स ओलंपियाड में इटावा की ट्विंकल ने जीता सिल्वर मेडल:श्रीलंका की खिलाड़ी को हराकर हासिल किया दूसरा स्थान; एसएसपी ने किया सम्मानित

    13 hours ago

    1

    0

    इटावा की पुलिस मॉडर्न स्कूल की जूडो खिलाड़ी ट्विंकल यादव ने लखनऊ में आयोजित 2026 इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मंगलवार सुबह 11 बजे एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ट्विंकल को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ट्विंकल ने प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में 57 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। लखनऊ के सीएमएस आरडीएसओ कैंपस में 24 से 27 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ट्विंकल ने श्रीलंका की खिलाड़ी को हराकर रजत पदक अपने नाम किया। कोच दीक्षा अवस्थी के निर्देशन में करती हैं अभ्यास ट्विंकल यादव महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम इटावा में कोच दीक्षा अवस्थी के निर्देशन में नियमित जूडो का अभ्यास करती हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और खेल जगत से जुड़े लोगों में खुशी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली सफलता को उनकी मेहनत और लगातार अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है। एसएसपी ने मेडल पहनाकर बढ़ाया हौसला 16 नवंबर को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ट्विंकल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि वे जनपद और देश का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा, पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम:जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का कराया जाएगा विवाह, स्पोर्ट्स स्टेडियम में गूंजेंगी शहनाइयां
    Next Article
    सहारनपुर में दिनदहाड़े घर से 50 लाख के जेवर चोरी:मॉर्निंग वॉक से लौटी महिला ने किचन में गंडासा देखा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment