Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दरोगा का एग्जाम देने आई युवती फरार:15 फरवरी को होनी थी शादी, दहेज के कारण टूट गया था रिश्ता, अब फोन भी बंद

    1 hour ago

    1

    0

    कभी दहेज की मांग को लेकर रिश्ता टूटता है, कभी उसी रिश्ते की कहानी फिर किसी नए मोड़ पर लौट आती है। कुछ ऐसा ही मामला सहारनपुर में सामने आया है, जहां पहले दहेज की वजह से शादी टूट गई और बाद में वही युवक एग्जाम सेंटर से लड़की को अपने साथ लेकर गायब हो गया। अब परिवार और पुलिस दोनों ही इस 'अधूरी शादी' की कहानी को सुलझाने में जुटे हैं। मुजफ्फरनगर के गांव मोरना निवासी योगेश कुमार ने सहारनपुर के कोतवाली नगर थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मीनू की शादी लोनी (गाजियाबाद) के परमहंस विहार निवासी अश्वनी के साथ तय हुई थी। दोनों परिवारों ने 15 फरवरी 2026 की तारीख भी फाइनल कर दी थी। लेकिन जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आई, दूल्हे पक्ष की 'डिमांड लिस्ट' भी लंबी होती चली गई। आरोप है कि लड़के और उसके माता-पिता ने दहेज में ज्यादा सामान की मांग शुरू कर दी, जिसके बाद मामला बिगड़ गया और शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच 16 फरवरी को मोरना चौकी पर समझौता भी हो गया था। मामला शांत हो गया और सबको लगा कि कहानी यहीं खत्म हो गई। लेकिन जिंदगी की पटकथा शायद कुछ और ही लिख चुकी थी। परिवार के मुताबिक, 14 मार्च को मीनू दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा देने सहारनपुर के राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंची थी। परीक्षा खत्म होने के बाद अचानक वह अश्वनी के साथ चली गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि उसी दिन दोपहर करीब 12:20 बजे लड़के की मां सुदेश ने मीनू के फोन पर तीन बार कॉल भी की थी। अब कहानी का सबसे रहस्यमय हिस्सा ये है कि जिस युवक पर लड़की को साथ ले जाने का आरोप है, उसका मोबाइल भी 14 मार्च से बंद आ रहा है। परिवार ने आशंका जताई है कि कहीं लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ तो नहीं ले जाया गया। योगेश कुमार ने पुलिस से अश्वनी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल सहारनपुर में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां पहले दहेज ने शादी रोकी और अब वही अधूरा रिश्ता एक नए 'मिसिंग एपिसोड' में बदल गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम में बढ़ी भाजपा की ताकत, 10 पार्षद मनोनीत:भाजपा से बगावत करने वाले एक पूर्व पार्षद की भी खुली लॉटरी
    Next Article
    कब्जा हटाने पहुंची टीम के सामने टंकी पर चढ़ा परिवार:लखीमपुर में मकान गिराने पर दी आत्महत्या की चेतावनी, पट्टे के आश्वासन के बाद उतरे नीचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment