Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम में बढ़ी भाजपा की ताकत, 10 पार्षद मनोनीत:भाजपा से बगावत करने वाले एक पूर्व पार्षद की भी खुली लॉटरी

    1 hour ago

    1

    0

    नगर निगम में भाजपा और मजबूत हो गई है। शासन की ओर से भाजपा के 10 पार्षद नामित किए गए हैं। जोकि अब नगर निगम सदन का हिस्सा होंगे। इनमें कुछ मंत्री, सांसद और विधायकों के करीबी हैं। सोमवार दोपहर बाद नामित पार्षदों की सूची जारी हुई। इसमें एक नाम भाजपा से बगावत करने वाले एक पूर्व पार्षद का भी नाम है। इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। पहले जानिये पार्षद के लिए कौन-कौन नामित हुआ... आगरा नगर निगम का अप्रैल 2023 में चुनाव में हुआ था। इसमें भाजपा को काफी बढ़त मिली थी। 100 वार्ड वाले आगरा नगर निगम में लगभग 58 भाजपा के पार्षद चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे थे। नगर निगम चुनाव को लगभग 3 साल पूरे होने वाले हैं। अब 10 पार्षदों को नामित किया गया है। भाजपा की ओर से संजय राय, अमित अग्रवाल पारूल, सुषमा जैन, जितेंद्र सविता, सुनील कर्मचंदानी, पंकज सिकरवार, धर्मवीर सिंह सिकरवार, नितीश भारद्वाज, हरिओम बघेल, राहुल वाल्मीकि को नामित पार्षद घोषित किया गया है। इस नियम के तहत बनाए गए नगर विकास के प्रमुख सचिव पी. गुरूप्रसाद ने 10 पार्षद नामित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-2 सन 1959) की धारा 6 की उपधारा (1) के खंड (ख) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए नामित किया गया है। जनप्रतिनिधियों के करीबियों की खुली लॉटरी 10 नामित पार्षदों में से कुछ मंत्री, सांसद और विधायकों के करीबियों हैं। उनको नामित पार्षदों की सूची में जगह मिली है। इससे अंदरखाने पुराने कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिनका पार्टी में कोई खास योगदान नहीं रहा, उन्हें नामित पार्षद बनाया गया है। जबकि बहुत से कार्यकर्ता सालों से भाजपा को मजबूत करने में जुटे हैं, उन्हें किनारे कर दिया गया है। भाजपा पार्षद ने खोला मोर्चा 10 नामित पार्षदों की सूची में संजय राय का भी नाम शामिल है। उनके नाम पर भाजपा पार्षद शरद चौहान ने विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है-संजय राय ने भाजपा से बगावत की थी, इसके बाद भी उन्हें नगर निगम का पार्षद नामित किया है। उनका कहना है-वार्ड 95 बाग फरजाना के भाजपा पार्षद शरद चौहान ने भाजपा के विद्रोही प्रत्याशी संजय राय को आगरा नगर निगम का मनोनीत पार्षद बनाने का विरोध जताया है। पार्षद का कहना है-भाजपा नेतृत्व द्वारा नगर निगम चुनाव के दौरान उन्हें वार्ड 95 का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था। इसी वार्ड में भाजपा के विद्रोही प्रत्याशी संजय राय ने चुनाव लड़ा था। चुनाव में हुआ था नुकसान शरद चौहान का कहना है-चुनाव के दौरान वर्तमान भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह को विद्रोही प्रत्याशी के बारे में बताया था। अपना विरोध भी बताया था। बताया था-विद्रोही प्रत्याशी के कारण भाजपा प्रत्याशी को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने संजय राय का मनोनयन निरस्त करने की मांग उठाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नई दिल्ली में मेयर ने बताया विकसित लखनऊ का संकल्प:सुषमा खर्कवाल ने कूड़ा निस्तारण और एससीआर मॉडल का बताया विजन
    Next Article
    सहारनपुर में दरोगा का एग्जाम देने आई युवती फरार:15 फरवरी को होनी थी शादी, दहेज के कारण टूट गया था रिश्ता, अब फोन भी बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment