Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अरबपति सांसद चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए; मस्जिद में वजू करते-करते मौत; जयंत बोले- मैं चवन्नी भी नहीं

    8 hours ago

    1

    0

    आज की सबसे बड़ी खबर गोरखपुर में सीएम योगी के सपा पर तंज कसे जाने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य धनराज नथवानी के चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ पहुंचने और अखिलेश से आवास पर मुलाकात से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- योगी बोले- सपा को देखकर गिरगिट खुश, सोच रहा होगा कि एक साथी तो मिला गोरखपुर में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा को देखकर गिरगिट भी खुश हो रहा होगा। सोच रहा होगा कि चलो, एक साथी तो मिला, जो मेरा कंपटीटर बनेगा। राज्यसभा चुनाव से पहले सपा PDA-PDA चिल्ला रही थी। लेकिन राज्यसभा में एक अपने ‘चाचा जान’ यानी परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी का हिस्सा और दूसरे मुंबई के धन्नासेठ को भेजा है। पूरी खबर पढ़ें 2- अरबपति सांसद चार्टर्ड प्लेन से आए; अखिलेश से मिले, सर्टिफिकेट लेकर गुजरात लौटे सपा के राज्यसभा सांसद धनराज नथवानी सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ पहुंचे। रिटर्निंग अफसर से जीत का सर्टिफिकेट लिया। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष जासिम अंसारी साथ रहे। फिर अखिलेश यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की। वह करीब 3 घंटे तक लखनऊ में रहे और फिर गुजरात लौट गए। पूरी खबर पढ़ें 3- मंत्री बोले- कांग्रेस कार्यालय पर जूतों से नए अध्यक्ष का स्वागत; सपा बोली- जूता नहीं चलाना चाहिए योगी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा- कांग्रेस कार्यालय पर जूतों से नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल बोले- जूता नहीं चलाना चाहिए था। दरअसल, कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच जूतम-पैजार और जमकर हंगामा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 4- अखिलेश बोले- आजमगढ़ में विकास यादव के नाम 10 वोट, BJP की 'चार सौ बीसी' नहीं चलने देंगे अखिलेश यादव ने SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में लाखों वोट फर्जी हैं। भाजपा की इस ‘चार सौ बीसी’ को 403 विधानसभा सीटों पर नहीं चलने देंगे। दावा किया कि पहले हुए SIR को जीरो कर नया SIR शुरू हो गया है। आजमगढ़ की एक विधानसभा में विकास यादव नाम के 10 वोट हैं। इनमें एक वोट विकास यादव डालेगा, जबकि बाकी 9 भाजपा डालेगी। पूरी खबर पढ़ें 5- सहारनपुर में वजू करते-करते युवक की मौत, मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था सहारनपुर में नमाज से पहले मस्जिद में 42 साल के एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। वह वजू कर रहे थे, तभी पीछे की तरफ गिर पड़े। पहले वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। बाद में एक युवक ने उन्हें उठाया और पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- आगरा में जयंत का अखिलेश को जवाब- 24 घंटे व्यंग्य करोगे तो साथ कौन खड़ा होगा? आगरा में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने कहा- NCERT में वीर गोकुला की गाथा दर्ज होगी। अब उसे क्लास 9 में पढ़ाया जाएगा। दरअसल, वीर गोकुला जाट 17वीं सदी के जमींदार थे जिन्होंने औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह किया था। RLD की स्वाभिमान रैली में बोले- मैं चवन्नी नहीं। 24 घंटे व्यंग्य करोगे और रिश्ते निभाना भी नहीं सीखोगे तो आपके कौन साथ खड़ा होगा? पूरी खबर पढ़ें 7- लखनऊ की वॉन्टेड मॉडल दिल्ली भागी, पति से हो चुका है तलाक, एक बेटा भी है लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे की लोकेशन दिल्ली में मिली है। इसके बाद पुलिस की एक टीम रवाना की गई। रविवार को हजरतगंज पुलिस ने उसके करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शिवा और श्रद्धा के रिश्ते के बारे में जानकारी जुटाई है। 9 अक्टूबर को गर्लफ्रेंड के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 8- राजभर का अखिलेश पर तंज, कहा- ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अखिलेश यादव को भगोड़ा कह दिया। कहा कि इतिहास गवाह है कि ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं। अयोध्या से चुनाव लड़ने से पीछे मत हटिए। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा- महाराजजी के सामने अखिलेशजी को लड़ना चाहिए। दरअसल, सपा मुखिया ने योगी को अयोध्या से लड़ने का चैलेंज किया था। पूरी खबर पढ़ें 9- लखनऊ में बाढ़, कॉलोनियों में गर्दन तक पानी भरा, नोएडा-गाजियाबाद में बारिश लखनऊ में लगातार 15वें दिन बाढ़ का कहर जारी है। कॉलोनियों में गर्दन तक पानी भरा है। 40 हजार से ज्यादा घर जलमग्न हैं और 3 लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में भी घुटनों तक पानी है। उन्नाव में गंगा उफान पर है। गली-मोहल्लों में नाव चल रही। गोंडा में घाघरा की बाढ़ से 10 गांव प्रभावित हैं। नोएडा, गाजियाबाद समेत 5 शहरों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें 10- चित्रकूट में प्रेमिका के घर में घुसकर चाची को गोली मारी, खुद भी दे दी जान चित्रकूट में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उसकी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए चाचा को भी गोली मार दी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अपने सीने में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आरोपी श्यामधर मिश्रा (25) और लड़की की चाची को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 11- झांसी में काली सरकार 22 साल से बाबा बनकर छिपा था; एक शिकायत से खुली पोल झांसी में ‘काली सरकार बाबा’ के नाम से मशहूर प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज 22 साल से पहचान छिपाकर रह रहा था। गाली-गलौज की एक शिकायत से उसकी पोल खुल गई। वह सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार के नाम से रह रहा था। पुलिस को शक हुआ तो हरदोई पुलिस से संपर्क किया गया। वहां के रिकॉर्ड में प्रदीप हिस्ट्रीशीटर निकला। रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़ें 12- गोरखपुर में शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी छात्रा; बोली- बॉयफ्रेंड से दूर किया तो मर जाउंगी गोरखपुर में सोमवार को 12वीं की छात्रा बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसे टॉवर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं उतरी। बताया कि घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे हैं। जबकि बॉयफ्रेंड के बिना नहीं रह सकती। करीब 3 घंटे तक हाईवोल्टेड ड्रामा चला। आश्वासन के बाद उतरी। पूरी खबर पढ़ें 13- गाजियाबाद में चाकू से गोदकर कारोबारी की हत्या; हार्डवेयर की दुकान चलाता था गाजियाबाद में सोमवार सुबह एक हार्डवेयर कारोबारी का लहूलुहान शव भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला। शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं। कारोबारी रविवार शाम से लापता थे। उनकी ट्रोनिका सिटी में हार्डवेयर की दुकान है। घर में पत्नी बबीता, दो बेटे कार्तिक और सागर हैं। वह रविवार शाम दुकान से घर नहीं लौटे थे। इसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- कोबरा और नेवले की लड़ाई, लगातार फन पर अटैक करता रहा लखीमपुर में कोबरा और नेवले के बीच 45 मिनट तक लड़ाई चली। दोनों खेत में एक-दूसरे पर हमला करते रहे। नेवले ने कोबरा का फन जबड़े में दबोच लिया। सांप ने खुद को छुड़ाकर फुफकारते हुए पलटवार किया, लेकिन नेवला हर बार उसके वार से बच निकला। आखिरकार नेवले के हमले में कोबरा बुरी तरह घायल हो गया। उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- सीएम योगी का बरेली दौरा 13 अक्टूबर को सीएम योगी बरेली दौरे पर रहेंगे। वह वहां एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सम्मेलन करेंगे। सम्मेलन में 9 जिलों से हजारों शिक्षक पहुंचेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांचवीं तक पढ़ी लड़की हिंदी अखबार भी नहीं पढ़ सकी:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर जताई गंभीर चिंता
    Next Article
    सहारनपुर में वजू करते-करते युवक की अचानक मौत:मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था, पीछे की तरफ गिरा, फिर उठ नहीं पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment