Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवती की संदिग्ध मौत:गले पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    11 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। मामला कोतवाली मंडी थाना क्षेत्र के गोटेशाह मोहल्ले का है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह निवासी 19 वर्षीय हया खान अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी उसका चचेरा भाई अजर खान और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हया की मौत को संदिग्ध बताते हुए मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि युवती के गले पर चोट के स्पष्ट निशान मौजूद हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप मृतका के परिजनों का कहना है कि हया की मौत सामान्य नहीं है। गले पर मिले निशानों को देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने संभाला। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से सैंपल लिए और जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। एसपी सिटी बोले-पहली नजर में मामला सुसाइड का एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बावजूद इसके, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार ने किसान को मारी टक्कर, VIDEO:प्रयागराज में तेल की मशीन बनवाने जा रहा था, आरोपी फरार
    Next Article
    बरेली में पत्नी की हत्या के बाद पति फरार:8 दिन बाद भी पुलिस के गिरफ्त से दूर खाली, अवैध संबंध में गला दबाकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment