Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पत्नी की हत्या के बाद पति फरार:8 दिन बाद भी पुलिस के गिरफ्त से दूर खाली, अवैध संबंध में गला दबाकर मार डाला

    8 hours ago

    2

    0

    बरेली में 8 दिन पहले 21 अप्रैल को सेना में तैनात जवान ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर फौजी पति, उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी भारत सिंह यादव ने 21 अप्रैल को घर में घुसकर अपनी पत्नी गीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि भारत सिंह ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब घर पर गीता अकेली थी। भारत सिंह दोपहर करीब सवा 11 बजे अपने घर पहुंचा था। अपने पति को देखकर गीता काफी खुश हुई थी। भारत सिंह पंजाब के फिरोजपुर में तैनात था और लंबे समय बाद घर लौटा था। घर आने से पहले उसने पत्नी को फोन कर बताया था कि वह मंगलवार को घर आ रहा है। गीता को क्या पता था कि जिस पति का वह बेसब्री से इंतजार कर रही थी, वही उसकी जान ले लेगा। बेटे ने बताया-कातिल कोई और नहीं, मेरे पापा हैं भारत सिंह ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर अंगोछा बांध रखा था और छाता भी लगाया हुआ था। इसके बावजूद बच्चों और रिश्तेदारों ने उसे पहचान लिया। भारत के 14 वर्षीय बेटे दृश्य ने बताया कि वह कोई और नहीं, बल्कि उसके पिता ही थे। गीता की मौत की खबर मिलते ही भारत सिंह की यूनिट के अधिकारी उसके घर पहुंचे। वहां पता चला कि भारत सिंह मार्च महीने से ही छुट्टी पर था और 24 अप्रैल को उसे वापस ड्यूटी जॉइन करनी थी। हैरानी की बात यह रही कि भारत ने अपनी पत्नी और बच्चों तक को यह नहीं बताया था कि वह छुट्टी पर है। बच्चों को यही लग रहा था कि उनके पिता अभी भी ड्यूटी पर तैनात हैं। अवैध संबंधों के विरोध पर हत्या का आरोप सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वैष्णोधाम कॉलोनी में हुई गीता की हत्या के मामले में 22 अप्रैल को पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मृतका के भतीजे सचिन कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आरोपी भारत सिंह के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसका गीता विरोध करती थी। इसी रंजिश के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि 21 अप्रैल की सुबह, जब गीता घर पर अकेली थी, भारत सिंह अपनी यूनिट से चुपचाप बरेली पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घटना का खुलासा तब हुआ, जब दोपहर करीब 12:30 बजे मृतका की भतीजी शीतल यादव घर पहुंची और उसने गीता का शव देखा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि इस सुनियोजित हत्या में आरोपी के भाई और पिता ने भी साजिश रची थी। उनका कहना है कि दोनों अक्सर गीता को प्रताड़ित करते थे। पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें आरोपी अंगोछे से मुंह छिपाकर घर से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवती की संदिग्ध मौत:गले पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article
    अनंत नगर योजना के प्लॉट का रजिस्ट्रेशन आज से:लखनऊ में 498 भूखंड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे, लॉटरी से आवंटन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment