Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बहन के प्रेमी ने भाई को मार डाला:आरोपी बोला- वह सबकुछ जान गया था, समझाने के बाद भी सभी को बताने की जिद पर अड़ा

    13 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के कठेठा गांव में किशोर की गला घोंटकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोर का रिश्ते में मामा लगता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका किशोर की बहन से प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी किशोर को हो गई थी और वह यह बात घरवालों को बताने की जिद पर अड़ा था। कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी संतोष सिंह के 15 वर्षीय बेटे प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह का शव शनिवार को खेत के पास माइनर किनारे पड़ा मिला था। उसके ही लोअर से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पिता के अनुसार, किशोर साइकिल से खेत पर मवेशी देखने गया था। घटनास्थल के पास उसकी साइकिल स्टैंड में ताला लगी खड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम परिजनों ने मूसानगर के घाट पर किशोर का अंतिम संस्कार किया। पिता ने गांव के ही बउरा और उसके बेटे अवधेश पर शक जताते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और संदिग्धों की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें आशुतोष की कॉल डिटेल संदिग्ध मिली। पुलिस ने सोमवार को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी आशुतोष को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर नगर निगम कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप:पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    मथुरा में छात्र की सड़क हादसे में मौत:परीक्षा केंद्र जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment