Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस की गोकश बदमाश से मुठभेड़:पैर में गोली लगने से घायल हुआ, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस और एक गोकश बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके से अरेस्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। यह घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, अरेस्ट किया गया आरोपी गौकशी से जुड़े कई मुकदमों में वांछित था और उस पर जिले में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात थाना कुतुबशेर पुलिस टीम अंबाला रोड स्थित बाहुपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान कौसर पुत्र सुलेमान, निवासी हाजी इकराम वाली गली, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना कुतुबशेर में दर्ज गोवध अधिनियम और धारा 109(1) के मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गौकशी, एनडीपीएस और अन्य आपराधिक मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। मौके से आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस (.315 बोर), एक बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर UP11BR9975) और 1850 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद हथियार और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आरोपी का इलाज कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशाम्बी पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड में पाया दूसरा स्थान:राज्य के 75 जनपदों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई:कमिश्नर-डीआईजी ने किया निरीक्षण, 3 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं, ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment