Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशाम्बी पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड में पाया दूसरा स्थान:राज्य के 75 जनपदों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    11 hours ago

    1

    0

    राज्य मुख्यालय से जारी जनवरी माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में कौशाम्बी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जनपद ने प्रदेश के 75 जनपदों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश सरकार हर महीने विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा के बाद जनपदों को रैंकिंग देती है। इनमें अपराध नियंत्रण, अभियोगों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण, ट्रैफिक प्रबंधन, यातायात जागरूकता कार्यक्रम, जनता के प्रति संवेदनशील रवैया, साइबर अपराध नियंत्रण और जागरूकता, तथा मिशन शक्ति जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्र शामिल हैं। कौशाम्बी पुलिस का प्रदर्शन इन सभी क्षेत्रों में सराहनीय रहा है। देखें, 2 तस्वीरें… इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश ने कौशाम्बी की पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कानून व्यवस्था और जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम की सराहना की। एसपी ने पूरी पुलिस टीम को आगे भी जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवसंवत्सर समारोह में 5 हजार से ज्यादा अतिथि शामिल होंगे:ढूंढे जा हे राम मंदिर के आंदोलनकारी, माह के अंत तक सभी को निमंत्रण
    Next Article
    सहारनपुर पुलिस की गोकश बदमाश से मुठभेड़:पैर में गोली लगने से घायल हुआ, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment