Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 160 रन बनाए:अंडर-19 एशिया कप में भारत ने UAE को 310 रन का टारगेट दिया; विनीत का अर्धशतक

    3 hours ago

    1

    0

    भारत ने अंडर-19 एशिया कप में UAE को 310 रन का टारगेट दिया है। अल अमीरात में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 168 बॉल पर 160 रन की पारी खेली। उन्होंने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। विनीत ने 67 रन बनाए। आर्यवीर ने शुभमन गिल के रिकॉर्ड की बराबरी की आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 वनडे में भारत के लिए पांचवा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के 160 रन की बराबरी की। अंबाती रायडू के नाम सबसे बड़ी भारतीय पारी का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 2002 में नाबाद 177 रन बनाए थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर हैं। आर्यवीर ने 17 चौके और 7 छक्के लगाए आर्यवीर ने पारी में 17 चौके और 7 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 95.23 रहा। वे 44.2 ओवर में 255 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें नसीम खान ने उड्डिश सूरी के हाथों कैच कराया। वीके विनीत ने 67 रन में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 17 रन ही बना सके। भारत ने आखिरी 10 ओवर में 6 विकेट गंवाए भारत ने 44.2 ओवर में 255 रन पर दूसरा विकेट गंवाया था। इसके बाद टीम ने तेजी से रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवरों में विकेट भी गंवाए। यशवर्धन चौहान ने 10 गेंदों पर 17 और अन्वय द्रविड़ ने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए। मोहम्मद उल्वा 2 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। UAE की ओर से नसीम खान ने 48 रन देकर 4 विकेट लिए। हिदायत उल्लाह, नूरुल्लाह अयोबी और अयान मिस्बाह को एक-एक विकेट मिला। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया। हैमिल्टन में मंगलवार को सिर्फ टॉस हो सका। तय किया गया कि मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। लेकिन, लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में बढ़ सकती हैं 2 टीमें:2028 में हो सकता है 12 टीमों का टूर्नामेंट, पुणे-वडोदरा रेस में सबसे आगे
    Next Article
    पाकिस्तान ने पहली पारी 434/9 पर घोषित की,:सऊद शकील 93 रन बनाकर आउट, फर्नांडो- मदुशंका ने 2-2 विकेट लिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment