Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सजेती में 25वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला:कमरे की चौखट में कुंडी के सहारे लगाई फांसी मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में सजेती के चिटकिनपुर गांव में गुरुवार शाम एक महिला का शव कमरे की चौखट में लगी कुंडी के सहारे फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सजेती थाना क्षेत्र के चिटकिनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय वंदना देवी की शादी वर्ष 2021 में कानपुर देहात के गनहा गांव निवासी लाल सिंह के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, महिला बीते कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार शाम परिजनों ने कमरे में उसका शव चौखट की कुंडी के सहारे फंदे से लटका देखा। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सजेती पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के ससुराल पक्ष को भी फोन कर दी है। वंदना का तीन साल का बेटा है। महिला के मायके में रहने के दौरान यह घटना हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी का बयान सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में जमीन विवाद पर डीएम की पहल:बोले- जमीन खरीदने से पहले स्वामित्व-कब्जा जांचना खरीदार की जिम्मेदारी, अंतिम फैसला कोर्ट करेगा
    Next Article
    कासगंज में 40 जब्त वाहनों की नीलामी:पुलिस को मिला 1.11 लाख रुपए का राजस्व, राजकीय कोष में कराया जमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment