Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय प्लेस की 100 दुकानों पर सील लगाने की तैयारी:नगर निगम के हाउस टैक्स का 80 लाख से अधिक बकाया, नोटिस जारी-कुर्की की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    हाउस टैक्स वसूली को लेकर आगरा नगर निगम सख्त हो गया है। संजय प्लेस स्थित जूता और कपड़ा मार्केट की लगभग 100 दुकानों पर किसी भी दिन सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। इन दुकानदारों पर हाउस टैक्स का लगभग 80 लाख रुपये बकाया है। डिमांड नोटिस और वारंट जारी होने के बाद भी दुकानदार हाउस टैक्स जमा नहीं करा रहे। 700 दुकानदारों ने जमा कराया टैक्स सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया-संजय प्लेस के जूता और कपड़ा मार्केट में लगभग 800 दुकानें संचालित हैं। इनमें से नगर निगम को प्रतिवर्ष लगभग 3 करोड़ करोड़ रुपये का हाउस टैक्स प्राप्त होता है। निगम के लगातार अभियान और चेतावनी के बाद लगभग 700 दुकानदारों ने बकाया हाउस टैक्स जमा करा दिया है, लेकिन करीब 100 दुकानदार अभी भी भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया-इन दुकानदारों को कई बार नोटिस भेजे गए और वारंट भी जारी किए गए, इसके बावजूद बकाया जमा नहीं कराया गया। ऐसे में अब निगम प्रशासन ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जल्द ही बकायेदार दुकानों को सील करने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। नगर आयुक्त की चेतावनी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है-हाउस टैक्स नगर निगम की प्रमुख आय का स्रोत है और इसे जमा करना सभी की जिम्मेदारी है। जिन दुकानदारों ने नोटिस और वारंट के बाद भी बकाया जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बकायेदारों से अपील की कि कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल अपना हाउस टैक्स जमा करा दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुक्सर हत्याकांड: खुद को गोली मार अस्पताल पहुंचा आरोपी:सीसीटीवी फुटेज में दिखा, आरोपी ने जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा
    Next Article
    29 लाख का मिलावटी खोया और सोयाबीन तेल जब्त:गंदे कपड़ों में लिपटा मिला बदबूदार खोया, ट्रेन से लाया गया; होली में खपाने की थी तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment