Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुक्सर हत्याकांड: खुद को गोली मार अस्पताल पहुंचा आरोपी:सीसीटीवी फुटेज में दिखा, आरोपी ने जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा एजेंसी संचालक नितिन नागर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। जबकि चौथा आरोपी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक, नितिन की हत्या करने के बाद आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते पुत्र छतर ने खुद के पैर में गोली मार ली थी। ताकि वह बच सके। जितेंद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जीते ने नितिन नागर पुत्र फिरे को गोली मारने के साथ ही चाकू से गर्दन पर कई वार किए थे। मर्डर करने के बाद वह अपने दोस्त नितिन पुत्र अतर सिंह के घर में छिप गया था। सीसीटीवी फुटेज और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों से इसकी पुष्टि हुई है। जब वह नितिन के घर के पास पहुंचा तो वहां बाहर खून के निशान भी पाए गए। आरोपी को जान का खतरा बना मांगी सुरक्षा पुलिस ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि जीते को लगी गोली किसी और की नहीं, बल्कि उसने खुद ही अपने पर चलाई थी। ताकि खुद को हमले का शिकार दिखाया जा सके। इसके बाद उसे ओमेगा-1 स्थित एक यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी नितिन नागर की ओर से वकील के माध्यम से सूरजपुर स्थित कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई। इसमें दावा किया गया कि मृतक कारोबारी के परिवार की ओर से साजिशन फायरिंग की गई और आरोपी को जान का खतरा है, इसलिए उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। पुलिस के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई अदालत को गुमराह करने और खुद को पीड़ित दर्शाने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस जांच में साजिश की परतें खुलती चली गईं। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां कैद मिलीं, जिसमें वह वारदात के बाद भागते हुए सह-आरोपी के घर पहुंचता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटनास्थल के आसपास दिख रहा है। जिससे उसके दावों की पोल खुल गई। जांच अधिकारियों के अनुसार, विपिन उर्फ कल्ला और सचिन ने भी फायरिंग की थी, जबकि जीते ने गोली चलाने के साथ चाकू से हमला किया। घटना में शामिल विशाल की तलाश जारी है। न्यायिक हिरासत में भेजा गया मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार मोनू और कांबिंग के दौरान पकड़े गए राजेश पुत्र मुकुट और नितिन पुत्र अतर सिंह को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं आरोपी जीते की गिरफ्तारी के लिए अदालत में अर्जी दी गई है। उसे हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी है। साथ ही अदालत को गुमराह करने के प्रयास में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नितिन को लगी तीन गोलियां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार नितिन को तीन गोलियां लगी थीं। इसके अलावा गर्दन पर चाकू से कई वार किए गए थे। गोली और धारदार हथियार के गहरे घावों से अत्यधिक ब्लड निकाला जिससे शरीर में शॉक (आघात) की स्थिति बनी और मौत हो गई। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में क्रिकेट ग्राउंड पर प्रतिभा दिखाएंगे दिव्यांग:4 राज्यों से आए दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Next Article
    संजय प्लेस की 100 दुकानों पर सील लगाने की तैयारी:नगर निगम के हाउस टैक्स का 80 लाख से अधिक बकाया, नोटिस जारी-कुर्की की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment